- प्रचार के बीच राजेश महतो ने उठाया लकड़ी का बोझ, घर तक पहुंचाया
जेबी लाइव, रिपोर्टर
झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो ने अपने मानवीय व्यवहार से अलग पहचान बनाई है। फेको क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी नजर एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी, जो कड़ी धूप में सिर पर भारी लकड़ी का बोझ लेकर चल रही थीं। थकान के कारण वह बीच रास्ते में रुक गई थीं। यह दृश्य देखते ही राजेश महतो ने तुरंत अपना प्रचार कार्य रोक दिया और महिला की मदद के लिए आगे बढ़े।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड गठन पर खुशी, अभिनंदन सभा का आयोजन
लोगों ने की सराहना, कहा—ऐसे नेता ही समझते हैं जनता का दर्द
राजेश महतो ने न केवल महिला के सिर से लकड़ी का बोझ उतारा, बल्कि उसे अपने कंधे पर उठाकर पैदल ही उनके घर तक पहुंचाया। इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए और उनकी सराहना करने लगे। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे नेता ही वास्तव में आम जनता की परेशानियों को समझते हैं और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहते हैं। चुनावी माहौल के बीच इस तरह की पहल को लोगों ने सकारात्मक संदेश के रूप में लिया है।























