Share

Muri : विरोध के बीच टुटकी गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण का शिलान्यास

  • जमीन विवाद और प्रशासनिक लापरवाही के बीच हुआ कार्यक्रम

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मुरी : मुरी के टुटकी गांव में स्वास्थ्य उप केन्द्र निर्माण को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया जब एक महिला ने शिलान्यास स्थल को लेकर कड़ा विरोध जताया जानकारी के अनुसार, सिल्ली टुटकी पानी टंकी के पास बिना स्पष्ट रूप से जमीन चिन्हित किए शिलान्यास पट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया इस दौरान कुछ ग्रामीण युवकों ने स्थिति की जानकारी लेने की कोशिश की, तो सामने आया कि जमीन के चयन को लेकर कोई लिखित पुष्टि नहीं थी और केवल मौखिक जानकारी के आधार पर कार्य शुरू कर दिया गया मौके पर न तो संबंधित इंजीनियर मौजूद थे और न ही स्थानीय मुखिया की उपस्थिति रही, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ गया

इसे भी पढ़ें : Muri : बांसारूली में शहीद भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

विधायक की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ शिलान्यास, समाधान का आश्वासन

विवाद बढ़ने के बावजूद ठेकेदार शशि कुमार ने उसी स्थल पर शिलान्यास पट निर्माण जारी रखने पर जोर दिया ठेकेदार से जब परियोजना के लेआउट और जमीन की जानकारी मांगी गई, तो वह स्पष्ट उत्तर नहीं दे सके, जिससे उनकी भूमिका पर भी सवाल उठे वहीं प्रखंड प्रशासन की ओर से सीओ की अनुपस्थिति ने स्थिति को और गंभीर बना दिया बावजूद इसके, विधायक की मौजूदगी में मोह बुधनी देवी के हाथों करीब 55 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उप केन्द्र का शिलान्यास कर दिया गया कार्यक्रम में तालियां बजीं और मिठाई भी बांटी गई विधायक ने विरोध कर रही महिला की बातों को गंभीरता से सुना और समस्या के समाधान का भरोसा दिया मौके पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी देवी, अखिल महतो, रमेश सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

दो दिवसीय कार्यशाला में आत्मविश्वास और संचार कौशल पर जोर जेबी लाइव, रिपोर्टर पोटका : पोटका में सामाजिक संस्था यूथ

  • दो दिवसीय कार्यशाला में आत्मविश्वास और संचार कौशल पर जोर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका में सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा कार्यालय में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक प्रशिक्षण आयोजित किया गया इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ाना, उनकी सृजनात्मकता को निखारना और संचार कौशल को मजबूत करना था कार्यक्रम में प्रशिक्षक बिक्रम कुमार झा ने प्रतिभागियों को नुक्कड़ नाटक की बारीकियां, संवाद प्रस्तुति, मंच संचालन और टीमवर्क के महत्व की विस्तृत जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का संदेश, किशोरियों ने दी प्रस्तुति

प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों को सामाजिक मुद्दों, विशेषकर बाल विवाह और अर्ली यूनियन के खिलाफ प्रभावी तरीके से आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया प्रतिभागियों ने समूह बनाकर लघु नाटक तैयार किए और उनकी प्रस्तुति दी, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास हुआ समापन अवसर पर किशोरियों ने इसे एक प्रेरणादायक और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला अनुभव बताया।

Baharagoda : बहरागोड़ा में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी और मंडल अध्यक्षों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में भारतीय

  • जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी और मंडल अध्यक्षों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय में मंगलवार को एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव ने की इस दौरान पूर्वी सिंहभूम के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी और बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल अध्यक्षों का जोरदार स्वागत किया गया समारोह में राजकुमार कर (बहरागोड़ा), कमलकांत सिंह (बड़सोल), महादेव महतो (चाकुलिया), शुभेंदु पात्र (श्यामसुंदरपुर) और गुरुचरण मांडी (गुड़ाबांदा) को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें : New Delhi : 92 हजार टन LPG लेकर भारत की ओर बढ़े दो जहाज, 26-28 मार्च को पहुंचने की उम्मीद

संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्या तिवारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर घाटशिला और बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया वहीं चंडी चरण साव ने नए पदाधिकारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ दायित्व निभाने की प्रेरणा दी कार्यक्रम का संचालन बाप्तु साव ने किया इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य भूपति नायक, सुमन कल्याण मंडल, काजल महाकुड, कृष्ण पाल और मंजुला पोलाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

New Delhi : 92 हजार टन LPG लेकर भारत की ओर बढ़े दो जहाज, 26-28 मार्च को पहुंचने की उम्मीद

होर्मुज स्ट्रेट पार कर ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ सुरक्षित मार्ग पर जेबी लाइव, रिपोर्टर नई दिल्ली : भारत के

  • होर्मुज स्ट्रेट पार कर जग वसंतऔर पाइन गैससुरक्षित मार्ग पर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

नई दिल्ली : भारत के दो महत्वपूर्ण एलपीजी जहाज ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं सोमवार को दोनों जहाजों ने इस संवेदनशील समुद्री मार्ग को सफलतापूर्वक पार किया इन जहाजों पर कुल 92,612।59 टन एलपीजी लदा हुआ है, जो भारत की एक दिन की खपत के बराबर माना जा रहा है ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, ये जहाज ईरान के लारक और क्वेशम द्वीपों के बीच से होकर आगे बढ़े माना जा रहा है कि होर्मुज पार करने से पहले ईरान द्वारा इनकी गहन जांच की गई ‘जग वसंत’ पर 33 और ‘पाइन गैस’ पर 27 भारतीय नाविक सवार हैं दोनों जहाज एक-दूसरे के करीब चलते हुए भारत की ओर बढ़ रहे हैं, जिनके 26 और 28 मार्च को पहुंचने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : मानुषमुड़िया में गजराज का आतंक, फसलों को रौंदा, दहशत में ग्रामीण

युद्ध के बीच सीमित आवाजाही, कई जहाज अब भी फंसे

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका से जुड़े संभावित प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए ईरान इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों की सख्त जांच करता है 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद से अब तक केवल चार भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट पार करने की अनुमति मिली है पिछले सप्ताह ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ नामक दो जहाज भारत पहुंच चुके हैं, जिन पर लगभग 92,700 टन एलपीजी था वहीं, युद्ध शुरू होने से पहले इस क्षेत्र में 28 भारतीय जहाज मौजूद थे, जिनमें से अब भी 20 जहाज फंसे हुए हैं इनमें पांच जहाज एलपीजी से लदे हैं शिपिंग मंत्रालय के अनुसार, इन जहाजों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार निगरानी और प्रयास जारी हैं।

Baharagoda : मानुषमुड़िया में गजराज का आतंक, फसलों को रौंदा, दहशत में ग्रामीण

बांसटोला समेत कई गांवों में जंगली हाथी का उत्पात, रातभर मची अफरा-तफरी जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के

  • बांसटोला समेत कई गांवों में जंगली हाथी का उत्पात, रातभर मची अफरा-तफरी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत बांसटोला और आसपास के गांवों में एक जंगली हाथी ने पिछले कई दिनों से आतंक मचा रखा है बेखौफ घूम रहे इस हाथी के कारण पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है हाथी ने कई किसानों के खेतों में घुसकर सब्जियों की तैयार फसल को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा सोमवार देर रात यह हाथी पाथरा जंगल से निकलकर सालदोहा बस्ती में पहुंच गया और फिर मानुषमुड़िया मुख्य मार्ग पर आ धमका, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में मिले 227 किलो के शक्तिशाली बम को निष्क्रिय करने के लिए सेना ने संभाला मोर्चा

शाम ढलते ही थम जाता है जनजीवन, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

हाथी के लगातार मूवमेंट से ग्रामीणों में इतना डर बैठ गया है कि शाम होते ही सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो जाती है लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं और बच्चों को बाहर निकलने से रोका जा रहा है ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ा गया, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल में खदेड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Baharagoda : बहरागोड़ा में मिले 227 किलो के शक्तिशाली बम को निष्क्रिय करने के लिए सेना ने संभाला मोर्चा

नौ दिनों से दहशत का कारण बने बम को निष्क्रिय करने के लिए शुरू हुआ ऑपरेशन जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा

  • नौ दिनों से दहशत का कारण बने बम को निष्क्रिय करने के लिए शुरू हुआ ऑपरेशन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में मिला लगभग 227 किलोग्राम वजनी शक्तिशाली बम मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण में आ गया पिछले नौ दिनों से यह बम इलाके में कौतूहल और भय का कारण बना हुआ था विशेषज्ञ टीम ने मौके पर पहुंचकर बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का अभियान शुरू किया सेना के अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में इसकी मारक क्षमता का आकलन किया और इसे अत्यंत संवेदनशील श्रेणी का बताया सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर नियंत्रित कर लिया गया है

इसे भी पढ़ें : Potka : तारा पब्लिक स्कूल का 14वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण, वैज्ञानिक तरीके से हो रहा आंकलन

मंगलवार को लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मेंद्र सिंह और कैप्टन आयुष कुमार सिंह के नेतृत्व में सेना की उच्चस्तरीय टीम घटनास्थल पर पहुंची टीम ने बम की स्थिति, संरचना और संभावित खतरे का वैज्ञानिक विश्लेषण किया इसके साथ ही पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए प्रशासन और सेना के संयुक्त प्रयास से इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है

इसे भी पढ़ें : Muri : मुरी भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से जबरन पाइप बेचने का आरोप

बंकर तकनीक से होगा निष्क्रिय, ग्रामीणों में लौटी राहत

बम को निष्क्रिय करने के लिए सेना ‘बंकर तकनीक’ का इस्तेमाल कर रही है बम के चारों ओर बालू से भरी बोरियों की ऊंची दीवार बनाई गई है और जमीन के भीतर विशेष गड्ढा तैयार किया गया है, ताकि विस्फोट का प्रभाव सीमित रहे इस दौरान कलईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन से विमानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और एक किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह सील कर दिया गया है कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही नियंत्रित विस्फोट के जरिए बम को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

Potka : तारा पब्लिक स्कूल का 14वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने मोहा सभी का मन जेबी लाइव, रिपोर्टर पोटका : पोटका के हरिवंश नगर स्थित

  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने मोहा सभी का मन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका के हरिवंश नगर स्थित तारा पब्लिक स्कूल में 14वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक मेनका सरदार, उपप्रमुख उर्मिला सामद, मुखिया देवी भूमिज, मुखिया सुखलाल सरदार और समाजसेवी लक्ष्मी भूमिज ने दीप प्रज्वलित कर किया प्राचार्य कमलेश मिश्र ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और बताया कि स्कूल शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद और नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है उन्होंने अभिभावकों के सहयोग को विद्यालय की सफलता का मुख्य आधार बताया

इसे भी पढ़ें : Muri : मुरी भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से जबरन पाइप बेचने का आरोप

छात्रों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें कृष्ण-सुदामा नृत्य, नारी शक्ति, मां-बेटी, आर्मी नृत्य, उड़िया और संथाली नृत्य के साथ ‘बुमरो बुमरो’ और ‘मल्हारी’ जैसे गीतों पर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया आर्मी नृत्य और नारी शक्ति विषयक प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली इस अवसर पर कारगिल युद्ध के सैनिक माधव मुंडा को सम्मानित किया गया, वहीं सिविल सर्जन डॉ। साहिर पाल, डॉ। जुझार मांझी और जी।सी। मांझी को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया अंत में पुरस्कार वितरण में पानमुनी भूमिज को बेस्ट टीचर तथा जीत प्रमाणिक, पायल दे और स्मिता कुमारी को बेस्ट डांसर घोषित किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top