- नौ दिनों से दहशत का कारण बने बम को निष्क्रिय करने के लिए शुरू हुआ ऑपरेशन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में मिला लगभग 227 किलोग्राम वजनी शक्तिशाली बम मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण में आ गया पिछले नौ दिनों से यह बम इलाके में कौतूहल और भय का कारण बना हुआ था विशेषज्ञ टीम ने मौके पर पहुंचकर बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का अभियान शुरू किया सेना के अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में इसकी मारक क्षमता का आकलन किया और इसे अत्यंत संवेदनशील श्रेणी का बताया सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर नियंत्रित कर लिया गया है
इसे भी पढ़ें : Potka : तारा पब्लिक स्कूल का 14वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न
सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण, वैज्ञानिक तरीके से हो रहा आंकलन
मंगलवार को लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मेंद्र सिंह और कैप्टन आयुष कुमार सिंह के नेतृत्व में सेना की उच्चस्तरीय टीम घटनास्थल पर पहुंची टीम ने बम की स्थिति, संरचना और संभावित खतरे का वैज्ञानिक विश्लेषण किया इसके साथ ही पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए प्रशासन और सेना के संयुक्त प्रयास से इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है
इसे भी पढ़ें : Muri : मुरी भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से जबरन पाइप बेचने का आरोप
बंकर तकनीक से होगा निष्क्रिय, ग्रामीणों में लौटी राहत
बम को निष्क्रिय करने के लिए सेना ‘बंकर तकनीक’ का इस्तेमाल कर रही है बम के चारों ओर बालू से भरी बोरियों की ऊंची दीवार बनाई गई है और जमीन के भीतर विशेष गड्ढा तैयार किया गया है, ताकि विस्फोट का प्रभाव सीमित रहे इस दौरान कलईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन से विमानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और एक किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह सील कर दिया गया है कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही नियंत्रित विस्फोट के जरिए बम को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया जाएगा।























