- बांसटोला समेत कई गांवों में जंगली हाथी का उत्पात, रातभर मची अफरा-तफरी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत बांसटोला और आसपास के गांवों में एक जंगली हाथी ने पिछले कई दिनों से आतंक मचा रखा है बेखौफ घूम रहे इस हाथी के कारण पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है हाथी ने कई किसानों के खेतों में घुसकर सब्जियों की तैयार फसल को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा सोमवार देर रात यह हाथी पाथरा जंगल से निकलकर सालदोहा बस्ती में पहुंच गया और फिर मानुषमुड़िया मुख्य मार्ग पर आ धमका, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में मिले 227 किलो के शक्तिशाली बम को निष्क्रिय करने के लिए सेना ने संभाला मोर्चा
शाम ढलते ही थम जाता है जनजीवन, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
हाथी के लगातार मूवमेंट से ग्रामीणों में इतना डर बैठ गया है कि शाम होते ही सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो जाती है लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं और बच्चों को बाहर निकलने से रोका जा रहा है ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ा गया, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल में खदेड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।























