- होर्मुज स्ट्रेट पार कर ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ सुरक्षित मार्ग पर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
नई दिल्ली : भारत के दो महत्वपूर्ण एलपीजी जहाज ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं सोमवार को दोनों जहाजों ने इस संवेदनशील समुद्री मार्ग को सफलतापूर्वक पार किया इन जहाजों पर कुल 92,612।59 टन एलपीजी लदा हुआ है, जो भारत की एक दिन की खपत के बराबर माना जा रहा है ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, ये जहाज ईरान के लारक और क्वेशम द्वीपों के बीच से होकर आगे बढ़े माना जा रहा है कि होर्मुज पार करने से पहले ईरान द्वारा इनकी गहन जांच की गई ‘जग वसंत’ पर 33 और ‘पाइन गैस’ पर 27 भारतीय नाविक सवार हैं दोनों जहाज एक-दूसरे के करीब चलते हुए भारत की ओर बढ़ रहे हैं, जिनके 26 और 28 मार्च को पहुंचने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : मानुषमुड़िया में गजराज का आतंक, फसलों को रौंदा, दहशत में ग्रामीण
युद्ध के बीच सीमित आवाजाही, कई जहाज अब भी फंसे
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका से जुड़े संभावित प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए ईरान इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों की सख्त जांच करता है 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद से अब तक केवल चार भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट पार करने की अनुमति मिली है पिछले सप्ताह ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ नामक दो जहाज भारत पहुंच चुके हैं, जिन पर लगभग 92,700 टन एलपीजी था वहीं, युद्ध शुरू होने से पहले इस क्षेत्र में 28 भारतीय जहाज मौजूद थे, जिनमें से अब भी 20 जहाज फंसे हुए हैं इनमें पांच जहाज एलपीजी से लदे हैं शिपिंग मंत्रालय के अनुसार, इन जहाजों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार निगरानी और प्रयास जारी हैं।






















