- गुवा स्थित पहाड़ी मंदिर में भक्ति और सेवा का संगम, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी पर बने वन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गंगा सिंधु ने बताया कि 27 मार्च, शुक्रवार को महानवमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नौ कुंवारी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोजन कराया जाएगा। हिंदू परंपरा में कन्या पूजन को देवी स्वरूप मानकर अत्यंत श्रद्धा के साथ किया जाता है, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठता है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो के बड़ाबांकी पंचायत में सरकारी जमीन की अवैध बिक्री का आरोप
मंदिर कमेटी द्वारा सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच साड़ी और गमछा का वितरण भी किया जाएगा। पूजा संपन्न होने के बाद मां दुर्गा को महाभोग के रूप में खिचड़ी अर्पित की जाएगी और फिर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति, आस्था और उत्सव का माहौल रहेगा। अध्यक्ष गंगा सिंधु ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है, ताकि समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश फैल सके।























