- विधि-विधान से संपन्न हुआ नव दुर्गा पूजा अनुष्ठान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुरी : बुढाम क्षेत्र में श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा नवमी पूजा के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ पंडाल में उमड़ पड़ी। वर्ष 2000 से लगातार आयोजित हो रही इस नौ दिवसीय पूजा का समापन नवमी पूजा अनुष्ठान के साथ विधिवत रूप से किया गया। पुरोहित मृत्यंजय पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का आह्वान किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई। पूजा के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से पूजा-अर्चना की।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में भीषण सड़क हादसा, कोहरे के कारण टैंकर से टकराई कार
आरती और प्रसाद वितरण से भक्तिमय माहौल
पूजा समाप्ति के बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, जबकि शाम को खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। प्रमुख रूप से सोना राम महतो, संजय दत्ता, विभुति गोराई, राजेश कुमार महतो, शाम मोदक, धासीराम महतो, फनीभूषण महतो, करमा मुंडा, वीर सिंह महतो, महेंद्र महतो, ठाकुर दास मुंडा और उपेन नाथ महतो समेत अन्य सदस्य सक्रिय रहे। अंत में “आसते बोछोर आमर होवे” के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।























