- जगन्नाथ मंदिर संकीर्तन समिति के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका प्रखंड के सानग्राम गांव में शुक्रवार को हर वर्ष की तरह इस बार भी दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ हुआ। सुबह 10 बजे जगन्नाथ मंदिर संकीर्तन समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्घाटन माताजी आश्रम हाता के संचालक सुनील कुमार दे, मुखिया अभिषेक सरदार और शिल्पी कमल कांति घोष ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने हरिनाम संकीर्तन के महत्व पर प्रकाश डाला। सुनील कुमार दे ने कहा कि यह केवल मनोरंजन नहीं बल्कि भक्ति और आध्यात्मिक भावना का माध्यम है, जिसकी गरिमा बनाए रखना आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें : Potka : रामनवमी पर हल्दीपोखर में निकली भव्य हनुमान झांकी, गूंजा जय श्रीराम
भक्ति और संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान मुखिया अभिषेक सरदार ने हरिनाम संकीर्तन को मानसिक शांति का स्रोत बताया, वहीं कमल कांति घोष ने भाषा, संस्कृति और धर्म को हमारी पहचान बताते हुए इसे संरक्षित रखने की अपील की। इस आयोजन में विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया और भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। संकीर्तन का समापन 29 मार्च को होगा, जिसके लिए गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है।























