- चार दशक की सेवा के बाद विदा, सहकर्मियों ने दी शुभकामनाएं
- सहकर्मियों ने याद किए सेवा काल के पल
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा स्थित सेल माइंस चिरिया में लंबे समय तक सेवा देने वाले सेक्शन ऑफिसर अवधेश सिंह और कर्मी सुखराम के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। दोनों कर्मियों ने लगभग 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं देकर संस्थान को योगदान दिया। भीटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बताया गया कि अवधेश सिंह ने 7 अप्रैल 1987 को सेल में अपनी नौकरी की शुरुआत की थी और कड़ी मेहनत व संघर्ष के दम पर मजदूर से सेक्शन ऑफिसर तक का सफर तय किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंच का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, प्रभा पड़िया व सीमा अग्रवाल ने संभाली कमान
चार दशक की सेवा के बाद भावुक विदाई
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जीएम रवि रंजन ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक स्वाभाविक पड़ाव है, जिससे हर कर्मी को गुजरना होता है। उन्होंने दोनों कर्मियों के समर्पण और कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एजीएम रतन पत्री, डॉ. राजकुमार, राजेश विश्वकर्मा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया और सहकर्मियों ने दोनों के साथ बिताए पलों को याद किया।






















