- जमशेदपुर के अग्रसेन भवन में आयोजित समारोह में नई टीम ने ली जिम्मेदारी
- उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंच को मिले 20 पुरस्कार
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा सत्र 2026-2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लता अग्रवाल ने झारखंड प्रदेश की नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रभा पड़िया और उनकी टीम को शपथ दिलाई। इसके बाद जमशेदपुर शाखा की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल और उनकी टीम ने भी पदभार ग्रहण किया। समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई और मंच की महिलाओं ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। स्वागत भाषण वर्तमान अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने दिया, जबकि मंच संचालन सचिव मीना अग्रवाल ने किया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सांसद विद्युत वरण महतो की पहल से ₹80.24 करोड़ की मंजूरी, बदलेगी बहरागोड़ा की सूरत
नई टीम के साथ मंच ने संभाली नई जिम्मेदारी
समारोह के दौरान जमशेदपुर शाखा को झारखंड और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए 20 पुरस्कार प्राप्त हुए, जो संगठन की सक्रियता का प्रमाण है। झारखंड प्रदेश टीम में प्रभा पड़िया के साथ मनीसा मित्तल, ललिता सरायवाला, मधु बाकरेवाल, किरण गोयनका, साधना देवरालिया और मधु नारनोलिया शामिल हैं। वहीं जमशेदपुर शाखा में सीमा अग्रवाल के नेतृत्व में कंचन खिरवाल, सरस्वती अग्रवाल, मंजू मुसद्दी, मीना अग्रवाल और शिल्पी अग्रवाल की टीम कार्य करेगी। इस अवसर पर जया डोकानिया, बीना खिरवाल, मंजू खंडेलवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कोयला डूंगरी, गम्हरिया, परसुडीह और सुंदरनगर सहित विभिन्न शाखाओं की महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।






















