Share

Baharagoda : बहरागोड़ा में सड़क हादसे में सेवानिवृत्त पुलिस जवान की दर्दनाक मौत

  • NH-18 पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचला, पत्नी से मिलने से पहले ही टूटा जीवन
  • NH-18 पर बढ़ते हादसों से लोगों में नाराजगी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : झारखंड के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (NH-18) एक बार फिर खून से लाल हो गया, जब गुरुवार दोपहर संतोष होटल के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त जवान 65 वर्षीय भुगान बास्के की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वे अपनी स्कूटी से सड़क पार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे जैसे ही कटिंग के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और वे दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

इसे भी पढ़ें : Gua : सेल डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में वैदिक हवन के साथ नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ

तेज रफ्तार और लापरवाही बन रही जानलेवा

बताया जा रहा है कि गुड़ाबंदा थाना क्षेत्र के बेनागाड़िया निवासी भुगान बास्के अपने बच्चों के एडमिशन के सिलसिले में बहरागोड़ा जा रहे थे। उनकी पत्नी मुनी बास्के बस से पहले ही निकल चुकी थीं, जबकि वे स्कूटी से पीछे-पीछे आ रहे थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और पत्नी के पहुंचने से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर परिजनों तक पहुंची, अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया।

इसे भी पढ़ें : Jaggnath : दंतैल हाथी की संदिग्ध मौत से सनसनी, करंट लगने की आशंका

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इधर हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया, लेकिन बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम के साथ उसका पीछा किया। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए पड़ोसी बरसोल थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर कार समेत चालक को पकड़ लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया है। इस घटना के बाद से मृतक के गांव बेनागाड़िया में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने NH-18 पर बढ़ती दुर्घटनाओं और सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर गहरा आक्रोश जताते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Comment

Gua : गुवा में नाबालिग के साथ हुई घटना के विरोध में महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च

दोषियों को फांसी देने और सख्त कार्रवाई की महिलाओं ने उठाई मांग महिलाओं ने बताया कि न्याय सुनिश्चित करना समाज

  • दोषियों को फांसी देने और सख्त कार्रवाई की महिलाओं ने उठाई मांग
  • महिलाओं ने बताया कि न्याय सुनिश्चित करना समाज की जिम्मेदारी है

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा में हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई घटना के विरोध में रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पास बाल अधिकार सुरक्षा मंच की महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च एसबीआई बैंक से शुरू होकर गुवा बाजार, रेलवे मार्केट, विवेक नगर और कच्छी धौड़ा होते हुए पुनः बैंक परिसर में समाप्त हुआ। महिलाएं हाथों में मोमबत्तियां लेकर न्याय की मांग को लेकर एकजुट नजर आईं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं फांसी की सजा की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की।

इसे भी पढ़ें : Gua : सेल चिड़िया व रोवांम में हनुमान जयंती की धूम, भक्तों ने किया भव्य पूजन

गुवा में महिलाओं ने न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

महिलाओं ने कहा कि समाज में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न और अपराध अब असहनीय हो चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या और निर्भया कांड जैसी घटनाओं का जिक्र किया और सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर बाल अधिकार सुरक्षा मंच की प्रखंड सचिव पदमा केसरी, गीता देवी, अनुराधा राव, ममता देवी, जानों चातर, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, शांति दास, सुनीता समद, द्रौपदी हेस्सा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Gua : सेल चिड़िया व रोवांम में हनुमान जयंती की धूम, भक्तों ने किया भव्य पूजन

भगवान हनुमान की आराधना और भजन कीर्तन से गूंजा पूरा क्षेत्र जेबी लाइव, रिपोर्टर गुवा : गुवा के सेल संबद्ध

  • भगवान हनुमान की आराधना और भजन कीर्तन से गूंजा पूरा क्षेत्र

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा के सेल संबद्ध चिड़िया बाजार हाता क्षेत्र में दो अप्रैल को आयोजित हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान श्री हनुमान को आकर्षक रूप में सजाया गया और भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। बाजारहाता क्षेत्र के लोगों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें हनुमान भक्त एसएन ठाकुर और श्रवण कु पाण्डेय ने पूरी प्रभु आराधना में भाग लिया। हनुमान जयंती, जिसे हनुमान जन्मोत्सव भी कहा जाता है, चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह दिन शक्ति, बुद्धि, साहस और संकट मोचन के प्रतीक हनुमान जी के जन्म का प्रतीक है। भक्त इस दिन पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ कर सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में पुलिस पदाधिकारी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, जनता से सतर्क रहने की अपील

हनुमान जयंती पर भक्तों में बढ़ा आध्यात्मिक उत्साह

रोवांम एवं गुवा के राम मंदिर में भी हनुमान जयंती को लेकर विशेष आयोजन हुआ। स्थानीय निवासी योगी गोप, जगनाथ गोप, वालेश्वर गोप, वासुदेव गोप सहित अन्य भक्तों ने प्रभु हनुमान की भक्ति में पूर्ण सहभागिता दिखाई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह साफ देखा गया। यह अवसर स्थानीय समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने के साथ-साथ आध्यात्मिक एकता को भी मजबूत करने का माध्यम बना।

Jamshedpur : जमशेदपुर में पुलिस पदाधिकारी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, जनता से सतर्क रहने की अपील

साइबर अपराधियों की बढ़ती गतिविधियों से वीवीआईपी और आम लोग भी नहीं हैं सुरक्षित सोशल मीडिया पर सुरक्षा उपाय अपनाना

  • साइबर अपराधियों की बढ़ती गतिविधियों से वीवीआईपी और आम लोग भी नहीं हैं सुरक्षित
  • सोशल मीडिया पर सुरक्षा उपाय अपनाना जरूरी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में हाल ही में झारखंड पुलिस के एक पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार का फेसबुक अकाउंट हैक होने की घटना सामने आई है। श्री कुमार ने अपने फेसबुक एकाउंट के माध्यम से अपने शुभचिंतकों को आगाह किया कि कोई शरारती व्यक्ति उनकी फोटो को डीपी में लगाकर हिंदी में नाम लिखकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि किसी भी प्रकार की पैसे की लेनदेन या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि साइबर अपराधियों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है और वीवीआईपी से लेकर आम लोग भी इसके शिकार बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में श्मशान काली मंदिर के पास शव मिलने से फैला तनाव

साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन आवश्यक

विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल नेटवर्किंग साइटों पर निजी जानकारी और तस्वीरें साझा करने से बचना चाहिए, क्योंकि साइबर ठगों द्वारा उनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, लड़कियों और महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इससे पहले पूर्व आईपीएस और सांसद डॉ. अजय कुमार, पूर्व कमिश्नर और अन्य वीवीआईपी अकाउंट्स भी साइबर अपराधियों द्वारा हैक किए जा चुके हैं। हालांकि कुछ साइबर ठग पकड़े गए हैं, लेकिन यह पूरी तरह नहीं कहा जा सकता कि कब कौन शिकार हो जाए।

Jhargram : झाड़ग्राम में श्मशान काली मंदिर के पास शव मिलने से फैला तनाव

स्थानीय लोग शव उठाने से पहले निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

  • स्थानीय लोग शव उठाने से पहले निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े
  • पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जेबी लाइव, रिपोर्टर

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम नगर के श्मशान काली मंदिर के पास गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने मंदिर के पास खाली जमीन पर शव देखा और तुरंत परिवार को सूचना दी। मृतक की पहचान झाड़ग्राम नगरपालिका वार्ड नंबर 12 निवासी नेपाल श्यामल के रूप में हुई। जब पुलिस शव को कब्जे में लेने पहुंची, तो परिजन और स्थानीय लोग इसका विरोध करने लगे। उनका कहना था कि डॉग स्क्वॉड बुलाकर निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाए। तब तक शव उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : खड़गपुर में दिलीप घोष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, प्रचार के दौरान गाड़ी घेराव से तनाव

इलाके में बढ़ा तनाव, लोग न्याय की मांग पर अड़े

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए झाड़ग्राम थाने के आईसी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि मृतक को पहले किसी विषैले पदार्थ का सेवन कराया गया और इसके बाद उसकी हत्या की गई हो सकती है। हालांकि, मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बनाए रखी गई है।

Kharagpur : खड़गपुर में दिलीप घोष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, प्रचार के दौरान गाड़ी घेराव से तनाव

पुरीगेट इलाके में नारेबाजी और हंगामे से बिगड़ा माहौल, प्रशासन ने संभाली स्थिति स्थानीय मुद्दों पर जनता का बढ़ता आक्रोश

  • पुरीगेट इलाके में नारेबाजी और हंगामे से बिगड़ा माहौल, प्रशासन ने संभाली स्थिति
  • स्थानीय मुद्दों पर जनता का बढ़ता आक्रोश

जेबी लाइव, रिपोर्टर

खड़गपुर : खड़गपुर के पुरीगेट इलाके में गुरुवार को भाजपा नेता दिलीप घोष के प्रचार कार्यक्रम के दौरान भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। स्थानीय लोगों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को घेर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और कथित तौर पर गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की कोशिश भी की। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। “जय बांग्ला” और “जय श्री राम” के नारों से माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

इसे भी पढ़ें : Potka : कोवाली विद्या मंदिर में हवन के साथ नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ

चुनावी माहौल में बढ़ता राजनीतिक टकराव

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि हाल ही में रेलवे नोटिस को लेकर इलाके में भय का माहौल था, लेकिन उस समय कोई जनप्रतिनिधि सामने नहीं आया। उनका कहना है कि चुनाव से ठीक पहले नेताओं के आने से जनता का आक्रोश और बढ़ गया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफ भी लोगों ने नाराजगी जताई। घटना खड़गपुर नगर पालिका के वार्ड संख्या 27 के पुरीगेट क्षेत्र की है, जहां कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप से हालात सामान्य किए गए।

Potka : कोवाली विद्या मंदिर में हवन के साथ नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ

वैदिक मंत्रों से गूंजा परिसर, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना शिक्षा और संस्कार का संतुलन जरूरी जेबी लाइव, रिपोर्टर

  • वैदिक मंत्रों से गूंजा परिसर, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
  • शिक्षा और संस्कार का संतुलन जरूरी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कोवाली में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ वैदिक विधि-विधान के साथ हवन कर किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंज उठा और पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम में संचालन समिति के पदाधिकारी, आचार्य, दीदीजी, सेविका, भैया-बहन तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सहायक आचार्य गोवर्धन बेरा ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई और सभी ने हवन में आहुति देकर नए सत्र की सफलता की कामना की।

इसे भी पढ़ें : Rajnagar : खैरबनी में नवनिर्मित हरि मंदिर की प्रतिष्ठा, 300 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

वैदिक परंपरा से शिक्षा का शुभारंभ

इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक आशुतोष मंडल ने भारतीय संस्कृति में यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नए सत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। वहीं सचिव पिंटू गुप्ता ने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में सहसचिव उज्जवल कुमार मंडल और प्रधानाचार्या सविता महतो सहित अन्य शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top