- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 14-15 वर्ष की किशोरियों को लगाया जाएगा टीका
- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी महाकुड ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में बेहद प्रभावी है और किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों और सहिया साथियों की उपस्थिति रही।
इसे भी पढ़ें : Gua : SESBF कटौती पर उठे सवाल, पे स्लिप में विवरण नहीं मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश
किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए नई पहल
डॉ. रजनी महाकुड ने जानकारी दी कि यह टीकाकरण 14 से 15 वर्ष की आयु की लड़कियों को दिया जा रहा है और यह अभियान अगले तीन महीनों तक चलेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ दिलाएं। इस मौके पर डॉ. सत्यनारायण भगत, मनोज शर्मा, धर्मपाल मंडल सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।























