- साइबर अपराधियों की बढ़ती गतिविधियों से वीवीआईपी और आम लोग भी नहीं हैं सुरक्षित
- सोशल मीडिया पर सुरक्षा उपाय अपनाना जरूरी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर में हाल ही में झारखंड पुलिस के एक पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार का फेसबुक अकाउंट हैक होने की घटना सामने आई है। श्री कुमार ने अपने फेसबुक एकाउंट के माध्यम से अपने शुभचिंतकों को आगाह किया कि कोई शरारती व्यक्ति उनकी फोटो को डीपी में लगाकर हिंदी में नाम लिखकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि किसी भी प्रकार की पैसे की लेनदेन या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि साइबर अपराधियों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है और वीवीआईपी से लेकर आम लोग भी इसके शिकार बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में श्मशान काली मंदिर के पास शव मिलने से फैला तनाव
साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन आवश्यक
विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल नेटवर्किंग साइटों पर निजी जानकारी और तस्वीरें साझा करने से बचना चाहिए, क्योंकि साइबर ठगों द्वारा उनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, लड़कियों और महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इससे पहले पूर्व आईपीएस और सांसद डॉ. अजय कुमार, पूर्व कमिश्नर और अन्य वीवीआईपी अकाउंट्स भी साइबर अपराधियों द्वारा हैक किए जा चुके हैं। हालांकि कुछ साइबर ठग पकड़े गए हैं, लेकिन यह पूरी तरह नहीं कहा जा सकता कि कब कौन शिकार हो जाए।






















