- वैदिक मंत्रों से गूंजा परिसर, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
- शिक्षा और संस्कार का संतुलन जरूरी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कोवाली में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ वैदिक विधि-विधान के साथ हवन कर किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंज उठा और पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम में संचालन समिति के पदाधिकारी, आचार्य, दीदीजी, सेविका, भैया-बहन तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सहायक आचार्य गोवर्धन बेरा ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई और सभी ने हवन में आहुति देकर नए सत्र की सफलता की कामना की।
इसे भी पढ़ें : Rajnagar : खैरबनी में नवनिर्मित हरि मंदिर की प्रतिष्ठा, 300 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
वैदिक परंपरा से शिक्षा का शुभारंभ
इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक आशुतोष मंडल ने भारतीय संस्कृति में यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नए सत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। वहीं सचिव पिंटू गुप्ता ने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में सहसचिव उज्जवल कुमार मंडल और प्रधानाचार्या सविता महतो सहित अन्य शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।























