- परंपरा और आस्था के साथ हरिजन बस्ती में मनाई जा रही सदियों पुरानी पूजा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला के मऊ भंडार हरिजन बस्ती में रामू करवा की अध्यक्षता में माँ मंगला उषा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। यह पूजा पेड़ों में नए पत्तों के आगमन के बाद की जाती है, जिसे प्रकृति और नवजीवन का प्रतीक माना जाता है। स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें : Potka : हरिनाम संकीर्तन ही मोक्ष का मार्ग – अजय मंडल
प्रकृति से जुड़ी परंपराओं का महत्व
बताया जाता है कि यह पूजा सदियों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है और हर वर्ष हरिजन बस्ती में धूमधाम से मनाई जाती है। ग्रामीण एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाते हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हैं। इस पूजा के माध्यम से लोग सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।























