- भगवान हनुमान की आराधना और भजन कीर्तन से गूंजा पूरा क्षेत्र
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा के सेल संबद्ध चिड़िया बाजार हाता क्षेत्र में दो अप्रैल को आयोजित हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान श्री हनुमान को आकर्षक रूप में सजाया गया और भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। बाजारहाता क्षेत्र के लोगों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें हनुमान भक्त एसएन ठाकुर और श्रवण कु पाण्डेय ने पूरी प्रभु आराधना में भाग लिया। हनुमान जयंती, जिसे हनुमान जन्मोत्सव भी कहा जाता है, चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह दिन शक्ति, बुद्धि, साहस और संकट मोचन के प्रतीक हनुमान जी के जन्म का प्रतीक है। भक्त इस दिन पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ कर सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में पुलिस पदाधिकारी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, जनता से सतर्क रहने की अपील
हनुमान जयंती पर भक्तों में बढ़ा आध्यात्मिक उत्साह
रोवांम एवं गुवा के राम मंदिर में भी हनुमान जयंती को लेकर विशेष आयोजन हुआ। स्थानीय निवासी योगी गोप, जगनाथ गोप, वालेश्वर गोप, वासुदेव गोप सहित अन्य भक्तों ने प्रभु हनुमान की भक्ति में पूर्ण सहभागिता दिखाई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह साफ देखा गया। यह अवसर स्थानीय समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने के साथ-साथ आध्यात्मिक एकता को भी मजबूत करने का माध्यम बना।






















