- हवन और आध्यात्मिक कार्यक्रम के माध्यम से जनकल्याण की कामना
- शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर, विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : DAV Public School Chiria में प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पणिनि की अध्यक्षता में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कार्यक्रम आयोजित कर समाज के उत्थान और जनकल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर धर्म शिक्षक संदीप चक्रवर्ती और जितेन्द्र त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर Swami Dayanand Saraswati को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना रहा, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एकाग्रता और श्रद्धा के साथ भाग लिया। हवन के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा और नैतिक मूल्यों के प्रसार का संदेश दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : जर्जर पुलिया बनी मौत का जाल, 50 फीट गहरी खाई में गिरकर जा रही जानें
आर्य समाज की शिक्षाओं से जुड़ने का दिया संदेश
प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पणिनि ने अपने संबोधन में कहा कि डीएवी आंदोलन भारत का एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक और सामाजिक सुधार आंदोलन है, जिसकी जड़ें Arya Samaj के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं में निहित हैं। उन्होंने बेहतर अध्यापन पद्धति पर जोर देते हुए कहा कि छात्र-शिक्षक और छात्र-छात्र के बीच संवाद से शिक्षा अधिक प्रभावी बनती है। कार्यक्रम में विद्यालय के कई शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। अंत में सभी ने समाज में नैतिकता, शिक्षा और संस्कारों के प्रसार का संकल्प लिया।























