92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, संगीत जगत में शोक की लहर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुम्बई : भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका Asha Bhosle अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के Breach Candy Hospital में अंतिम सांस ली। पिछले सात दशकों से अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में गहरा शोक छा गया है। अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी के अनुसार, उनका निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ। शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया था कि उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन हुआ था, जिसके बाद से फैंस लगातार उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें : Gua : डीएवी चिड़िया में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महर्षि दयानंद सरस्वती को किया गया नमन
बेटे आनंद भोसले ने दी जानकारी, मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार
Anand Bhosle ने अपनी मां के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे Shivaji Park में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आशा भोसले का जाना भारतीय संगीत के एक सुनहरे युग का अंत माना जा रहा है। उन्होंने अपने लंबे करियर में हजारों गाने गाकर न सिर्फ भारतीय सिनेमा, बल्कि वैश्विक संगीत जगत में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन पर फिल्मी सितारों से लेकर आम लोगों तक सभी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।























