17,598 फीट की ऊंचाई तक 8 प्रतिभागियों ने दिखाई हिम्मत और जुनून
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर से Tata Steel Adventure Foundation (TSAF) के एक वरिष्ठ प्रशिक्षक के नेतृत्व में 8 प्रतिभागियों के समूह ने 11 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक सफलतापूर्वक Everest Base Camp (EBC) ट्रेक पूरा किया। इस टीम का नेतृत्व वरिष्ठ प्रशिक्षक राथू महतो ने किया। 1 महिला और 7 पुरुषों के इस दल ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए 17,598 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचकर अपना लक्ष्य हासिल किया। प्रतिभागियों की आयु 35 से 63 वर्ष के बीच थी, जिन्होंने पूरे ट्रेक के दौरान अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। सभी प्रतिभागियों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम भावना के साथ इस उपलब्धि को हासिल किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड आंदोलनकारियों के लिए बड़ा ऐलान, बजट में 1000 करोड़ का प्रावधान
कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण रास्तों के बीच पूरा किया सफर
इस ट्रेक के दौरान टीम ने Dudh Kosi River के किनारे-किनारे यात्रा करते हुए Namche Bazaar तक का सफर तय किया, जो अपने साहसी शेरपा समुदाय के लिए प्रसिद्ध है। इसके बाद प्रतिभागियों ने Tengboche जैसे खूबसूरत गांवों में शेरपा संस्कृति और जीवनशैली को करीब से समझा। ट्रेक के दौरान तापमान –25 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, तेज हवाएं, बर्फबारी और लंबी पैदल यात्रा जैसी चुनौतियां सामने आईं। बावजूद इसके, प्रतिभागियों ने लगातार बढ़ती ऊंचाई और कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल किया।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : इको-पैसेज प्रोजेक्ट पर उठे सवाल, अंडरपास ध्वस्त होने से मचा हड़कंप
प्रतिभागियों ने साझा किए यादगार अनुभव
ट्रेक पूरा करने के बाद प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे जीवन का अविस्मरणीय सफर बताया। अभय कुमार सिंह ने कहा कि हिमालय की वादियों में यह यात्रा उनके लिए धैर्य और आत्मविश्वास की परीक्षा रही, जबकि एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचना एक भावुक और गर्व का क्षण था। वहीं, अवंतिका सिंह ने इसे आत्मचिंतन और आत्मविकास का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि कठिन चुनौतियों ने उन्हें और मजबूत बनाया तथा हिमालय की सुंदरता ने मन को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों प्रतिभागियों ने TSAF के मार्गदर्शन और टीम की एकजुटता को इस सफलता का मुख्य कारण बताया और इस अनुभव को जीवनभर याद रखने योग्य बताया।























