झामुमो नेताओं व प्रखंड कमेटी ने किया माल्यार्पण, योगदान को किया याद
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे बालिजुडी बस स्टैंड चौक में पोटका के पूर्व विधायक एवं झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन माझी की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर स्व पूर्व विधायक स्मारक समिति द्वारा आयोजित समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में झामुमो नेता अनिल मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पोटका क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक
त्याग और बलिदान से युवाओं को प्रेरणा लेने की अपील
झामुमो नेता अनिल मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय सनातन माझी के त्याग और बलिदान से युवाओं को सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पोटका क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया और उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, पंचायत प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।























