Share

Baharagoda : सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर खण्डामौदा विद्यालय में भव्य समारोह

  • विधायक समीर मोहंती ने शिक्षा को बताया सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला
  • स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलने का दिया गया संदेश

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सोमीर कुमार मोहंती ने सेनानी तारापद सारंगी के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विद्यालय में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : Jadogoda : हूल दिवस पर खुखड़ाडीह में सिद्धो-कान्हू को दी गई श्रद्धांजलि

विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम जगाने के लिए भेंट किए गए स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिनेश कुमार षाड़ंगी ने विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से विद्यालय को स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र भेंट किए। उन्होंने कहा कि देश के महान सेनानियों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष आशीत मिश्रा, मुखिया राम मुर्मू, नबो कुंवर, प्रधानाध्यापक कमल कुमार, मनोरंजन गिरी सहित शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Jamshedpur : हिमांशु सिंह के परिजनों से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, जताई गहरी संवेदना

दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री को भी दी गई जानकारी न्याय दिलाने के लिए हर स्तर

  • दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री को भी दी गई जानकारी
  • न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास का भरोसा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार में 27 जून को हुई घटना में मृतक हिमांशु सिंह के आदित्यपुर स्थित आवास पर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान झामुमो नेताओं ने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने इस घटना को दुखद बताते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया हूल दिवस

दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारियों से की बातचीत

मौके पर मौजूद कुणाल षाड़ंगी ने दूरभाष के माध्यम से जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों और राज्य की पुलिस महानिदेशक से बातचीत कर मामले में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा दोषी पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को भी दी गई है। झामुमो नेताओं के अनुसार मुख्यमंत्री ने मामले पर नजर बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर प्रमोद लाल, अजय रजक, इंद्रजीत घोष, मो. समद, अभय पाण्डेय, अंकित सिंह, प्रीतम हेंब्रम, राकेश राव, रवि कुमार, बंटी सिंह, प्रकाश चंद्र झा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jhargram : झाड़ग्राम में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया हूल दिवस

वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के बलिदान को किया गया याद सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का लिया गया संकल्प

  • वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के बलिदान को किया गया याद
  • सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का लिया गया संकल्प

जेबी लाइव, रिपोर्टर

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले में अमर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो तथा अन्य महान वीरों की स्मृति में हूल दिवस गहरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया गया। झाड़ग्राम स्थित उप मंडलाधिकारी (एसडीओ) कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के पशु संसाधन विकास एवं मत्स्य विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री राजेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साऊ, जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर डॉ. आकांक्षा भास्कर, पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय आदिवासी समुदाय के सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वीर शहीदों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जनता को सुरक्षा चाहिए, सिर्फ चालान नहीं : डबल डाउन घटना पर सौरभ विष्णु का प्रशासन पर हमला

हूल आंदोलन को बताया साहस और स्वाभिमान का प्रतीक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हूल आंदोलन केवल एक ऐतिहासिक विद्रोह नहीं, बल्कि आदिवासी समुदाय के अदम्य साहस, संघर्षशीलता और स्वतंत्रता के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू और उनके साथियों का बलिदान आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और अपने अधिकारों की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि झाड़ग्राम आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सम्मानपूर्वक संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही नई पीढ़ी तक इस विरासत को पहुंचाने और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया गया।

Jamshedpur : जनता को सुरक्षा चाहिए, सिर्फ चालान नहीं : डबल डाउन घटना पर सौरभ विष्णु का प्रशासन पर हमला

हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग कानून का राज स्थापित करने के

  • हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
  • कानून का राज स्थापित करने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन क्लब के बाहर हुई चाकूबाजी की घटना में युवक हिमांशु सिंह की मौत के बाद जन विकास मंच के प्रमुख एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिस स्थान पर पुलिस की मौजूदगी थी, वहीं अपराधियों ने बेखौफ होकर हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे दिया। सौरभ विष्णु ने कहा कि यदि अपराधियों में पुलिस और कानून का भय नहीं रह गया है तथा वे पुलिस के सामने ही हथियारों का इस्तेमाल करने का साहस कर रहे हैं, तो यह शहर की कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं आम लोगों के मन में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर को औद्योगिक नगरी से अपराध नगरी बना रही है सरकार – भानु प्रताप शाही

बढ़ते अपराध और पुलिस की प्राथमिकताओं पर उठाए सवाल

सौरभ विष्णु ने कहा कि जमशेदपुर में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और शहर के भीड़भाड़ वाले तथा संवेदनशील इलाकों में भी लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चाकूबाजी, लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अपराध नियंत्रण की दिशा में अपेक्षित परिणाम नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, “जनता को सुरक्षा चाहिए, सिर्फ चालान नहीं।” उनके अनुसार आम नागरिक भय के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहे हैं, जबकि अपराधी खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पुलिस अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित नहीं कर पाएगी तो जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा। साथ ही उन्होंने ट्रैफिक जांच और अपराध नियंत्रण के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : हाईवा की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था सरवन

निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

जन विकास मंच प्रमुख ने कहा कि बिष्टुपुर जैसे प्रमुख व्यावसायिक और मनोरंजन क्षेत्र में देर रात तक क्लब और बार संचालित होते हैं, जहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि डबल डाउन क्लब के बाहर हुई घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका तथा किसी भी संभावित लापरवाही की भी जांच की जाए। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशील इलाकों, क्लबों और देर रात तक संचालित प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा हथियारबंद अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की, ताकि लोगों के मन से भय दूर हो और कानून के प्रति विश्वास मजबूत हो सके।

Jamshedpur : जमशेदपुर को औद्योगिक नगरी से अपराध नगरी बना रही है सरकार – भानु प्रताप शाही

भाजपा ने प्रेस वार्ता में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, हिमांशु सिंह हत्याकांड में सख्त कार्रवाई की मांग कानून-व्यवस्था को लेकर

  • भाजपा ने प्रेस वार्ता में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, हिमांशु सिंह हत्याकांड में सख्त कार्रवाई की मांग
  • कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने प्रशासन से की जवाबदेही की मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में कानून का राज कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है और अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, जिला प्रभारी बबन गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा तथा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा भी मौजूद रहे। भानु प्रताप शाही ने कहा कि जमशेदपुर हमेशा से शांति, सौहार्द और भाईचारे का शहर रहा है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में शहर की पहचान प्रभावित हो रही है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : हाईवा की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था सरवन

हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर भाजपा का सरकार पर हमला

भानु प्रताप शाही ने बिष्टुपुर में हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड को गंभीर घटना बताते हुए कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों ने खुलेआम वारदात को अंजाम दिया, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। भाजपा नेता ने मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल चलाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने घायल युवक प्रत्युष कुमार के इलाज और सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें : Chakradharpur : अवैध हथियार रखने के मामले में रिंकु साहू को 3 वर्ष कारावास की सजा

बढ़ते अपराध और पुलिस व्यवस्था पर उठाए गए सवाल

प्रेस वार्ता के दौरान भानु प्रताप शाही ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में शहर में हत्या, लूट, चोरी, चाकूबाजी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक, विशेषकर महिलाएं, खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस बल का एक बड़ा हिस्सा वाहन जांच और ट्रैफिक अभियान में लगाया जा रहा है, जबकि अपराध नियंत्रण पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि शहर में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग कर पुलिस बल को अपराध रोकथाम और गश्ती व्यवस्था में लगाया जाना चाहिए। भाजपा नेताओं ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : पत्तल-दोना निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं सरिता नायक, मेहनत और प्रशिक्षण से बदली जिंदगी

पूर्णिमा साहू ने भी जताई कानून-व्यवस्था पर चिंता

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून का राज स्थापित करना होता है। उन्होंने कहा कि झारखंड और विशेष रूप से जमशेदपुर में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि कभी जमशेदपुर को क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी और पीस सिटी के रूप में जाना जाता था, लेकिन वर्तमान हालात उस पहचान को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए प्रशासनिक सख्ती और प्रभावी निगरानी की आवश्यकता पर बल दिया तथा कहा कि अपराधियों में कानून का भय होना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मतदाता सूची गणना प्रपत्र भरने व ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू, 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी से मिलेगी भाजपा

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि पार्टी लगातार कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाती रही है। उन्होंने बताया कि अपहरण, ट्रैफिक व्यवस्था और अन्य जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर भाजपा पूर्व में भी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर चुकी है। बिष्टुपुर की घटना को लेकर पार्टी जल्द ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और प्रशासन को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने चाहिए। प्रेस वार्ता के माध्यम से पार्टी ने राज्य सरकार और प्रशासन से अपराध नियंत्रण के लिए ठोस एवं परिणामकारी रणनीति अपनाने की मांग की।

Chaibasa : हाईवा की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था सरवन

मिर्गीलिंडी गांव के पास हुआ हादसा, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

  • मिर्गीलिंडी गांव के पास हुआ हादसा, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल
  • फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

जेबी लाइव, रिपोर्टर

चाईबासा : चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्गीलिंडी गांव के समीप सोमवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय सरवन कुम्हार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार जयराम हेस्सा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का इलाज चंपुआ के एक अस्पताल में चल रहा है। मृतक सरवन कुम्हार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के डीपासाई गांव का निवासी था। परिजनों के अनुसार सरवन अपनी बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए जयराम हेस्सा के साथ बाइक से कोचड़ा जा रहा था। इसी दौरान मिर्गीलिंडी गांव के पास तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सरवन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि जयराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें : Chakradharpur : अवैध हथियार रखने के मामले में रिंकु साहू को 3 वर्ष कारावास की सजा

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दुर्घटना के बाद हाईवा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक के चाचा अनादि कुम्हार ने बताया कि सरवन परिवार का इकलौता बेटा था और बेंगलुरु में मजदूरी कर परिवार का सहारा बना हुआ था। वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। शादी की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलने पर टोंटो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। पुलिस फरार हाईवा चालक और वाहन की तलाश में जुटी हुई है। हादसे के बाद डीपासाई गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Chakradharpur : अवैध हथियार रखने के मामले में रिंकु साहू को 3 वर्ष कारावास की सजा

आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार, न्यायालय ने लगाया 5 हजार रुपये का जुर्माना आनंदपुर थाना कांड में न्यायालय का

  • आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार, न्यायालय ने लगाया 5 हजार रुपये का जुर्माना
  • आनंदपुर थाना कांड में न्यायालय का अहम फैसला

जेबी लाइव, रिपोर्टर

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में अवैध हथियार रखने के मामले में न्यायालय ने अभियुक्त रिंकु साहू को दोषी ठहराते हुए 3 वर्ष कारावास और 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना कांड संख्या-10/2024 से संबंधित है। पुलिस के अनुसार 7 जुलाई 2024 को आनंदपुर थाना में रिंकु साहू, पिता दुर्योधन साहू, निवासी आनंदपुर बस्ती के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 329(4), 351(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया था, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : पत्तल-दोना निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं सरिता नायक, मेहनत और प्रशिक्षण से बदली जिंदगी

वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने सुनाया फैसला

मामले के अनुसंधान के दौरान चाईबासा पुलिस ने रिंकु साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। पुलिस ने जांच के क्रम में आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। जीआर संख्या-222/2024 के तहत चल रही सुनवाई के बाद 30 जून 2026 को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णा लोहार, चक्रधरपुर की अदालत ने अभियुक्त को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए के तहत दोषी पाया। न्यायालय ने उसे 3 वर्ष के कारावास के साथ 5 हजार रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया। मामले में पुलिस की अनुसंधान प्रक्रिया और प्रस्तुत साक्ष्यों को न्यायालय ने महत्वपूर्ण माना।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top