अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद देर रात हुई मौत, सहकर्मियों और ग्रामीणों में शोक
जेबी लाइव, रिपोर्टर
डुमरिया : डुमरिया प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर एवं कुण्डलुका ग्राम के जाहेरडीह टोला निवासी गाजिया मुर्मू का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जाता है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई और देर रात उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही परिजनों, सहकर्मियों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। गाजिया मुर्मू लंबे समय से BRC डुमरिया कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे और विभागीय कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन कर रहे थे। उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही कार्यालय परिसर में भी शोक का माहौल बन गया। सहकर्मियों ने उन्हें मेहनती, कर्तव्यनिष्ठ और सहयोगी स्वभाव का व्यक्ति बताते हुए उनकी कमी को अपूरणीय क्षति बताया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम गांजा के साथ शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश गिरफ्तार
परिवार और गांव में पसरा मातम, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
गाजिया मुर्मू के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं कुण्डलुका गांव और जाहेरडीह टोला में भी शोक का वातावरण बना हुआ है। शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीणों एवं परिचितों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। लोगों ने कहा कि वे अपने सरल व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण सभी के बीच लोकप्रिय थे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि शिक्षा विभाग को भी एक समर्पित कर्मी की कमी महसूस होगी। शोक व्यक्त करने वालों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में संवेदना का माहौल बना हुआ है।























