- रांची पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया आरोपी, दिल्ली के नेहाल विहार से हुई गिरफ्तारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर के 76ए गोलमुरी मार्केट निवासी प्रबजोत सिंह से 16 लाख रुपये की चोरी कर फरार हुआ उनका चालक मनीष कुमार आखिरकार रांची पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यह घटना 28 जुलाई की है जब प्रबजोत सिंह रांची के बरियातु स्थित अपने फ्लैट से बाहर गए हुए थे। तभी मनीष कुमार फ्लैट नंबर 905 की अलमारी से ₹16 लाख निकालकर फरार हो गया। उसने वहां मौजूद अन्य स्टाफ से कहा कि वह बोकारो ऑफिस जा रहा है और चुपचाप दिल्ली भाग गया। प्रबजोत जब लौटे और मनीष से संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने तुरंत रांची पुलिस को इसकी सूचना दी।
इसे भी पढ़ें : New Delhi : सरकार ने 37 जरूरी दवाओं की कीमत घटाई, मरीजों को मिलेगी राहत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की निगरानी में गठित विशेष टीम ने मनीष की मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली के नेहाल विहार थाना क्षेत्र स्थित चंदर विहार इलाके में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मनीष के पास से ₹10 लाख 73 हजार नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने बताया कि शेष पैसे उसने कर्ज चुकाने और अन्य खर्चों में खर्च कर दिए। गिरफ्तारी के बाद मनीष को रांची लाया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब बाकी रकम की भी बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।
























