सोमेश चंद्र सोरेन के निर्देश पर पहुंचकर दी गई सहयोग राशि, सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला प्रखंड के उत्तरी मोऊभंडार पंचायत अंतर्गत कपागोड़ा गांव में 9 सितंबर 2025 को दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें गांव की 25 वर्षीय युवती आयशा दास की तालाब में डूबने से मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
मृतका के पिता सुभाष चंद्र दास ने इस घटना की जानकारी पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भक्त को दी। प्रतिनिधि ने तत्क्षण झामुमो नेता एवं स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन को घटना से अवगत कराया. इसके बाद सोमेश चंद्र सोरेन ने अपने प्रतिनिधि को पीड़ित परिवार से मिलने और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया.
निर्देशानुसार जगदीश भक्त पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और सहयोग राशि प्रदान कर ढाढ़स बंधाया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव मदद परिवार तक पहुंचाई जाएगी. गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतका के परिवार को हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी.
मौके पर स्थानीय मुखिया हीरालाल सोरेन, विकाश मजुमदार, सुशील मार्डी, सौरभ बोस, प्रकाश निषाद, सागर पानी, श्याम बांड्रा, अंबुज कुमार घोराई सहित झामुमो पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
























