- पुलिस की सतर्कता से चोरी का पैसा बरामद, विधि विरुद्ध बालक भी निरुद्ध
- स्थानीय लोगों ने पुलिस की तेज और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की
जेबी लाइव, रिपोर्टर
आजाद नगर थाना पुलिस ने कांड संख्या 74/2025, दिनांक 24 सितम्बर 2025, धारा 305 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय शेख शहबाज को गिरफ्तार किया। शहबाज इस्लाम नगर, थाना कपाली, जिला सरायकेला-खरसावां का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया पैसा बरामद कर अनुसंधान को और मजबूत किया। इस कांड में संलिप्त एक विधि विरुद्ध बालक को भी पुलिस ने निरुद्ध किया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी पुलिस की सतर्कता और तत्परता का परिणाम है।
इसे भी पढ़ें : Adityapur : प्रवीण सेवा संस्थान का दुर्गा पूजा पंडाल हुआ उद्घाटित, नारी नेतृत्व और संघर्ष की प्रेरणा
गिरफ्तार अभियुक्त और बालक को आवश्यक पूछताछ के बाद विधि अनुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और उनके नेटवर्क की भी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्पर कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी अपराध नियंत्रण में इसी तरह की सख्ती जारी रहेगी।
























