- सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन, पंडाल बनाता है सांस्कृतिक और सामाजिक संदेश
जेबी लाइव, रिपोर्टर
प्रवीण सेवा संस्थान दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन बुधवार की शाम सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, खरसावां विधायक दशरथ गागराई और क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह में प्रवीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष अंकुर सिंह ने सांसद जोबा माझी को शॉल ओढ़ाकर और माता दुर्गा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। सांसद ने इस अवसर पर संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए अंकुर सिंह को आगे बढ़ने और जिम्मेदारी निभाने का आशीर्वाद दिया।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा के वीर ग्राम में दुर्गौत्सव के बीच रास्ते की घेराबंदी से तनाव
उद्घाटन के दौरान सांसद ने महिलाओं के नेतृत्व और समाजसेवा पर जोर दिया
सांसद जोबा माझी ने कहा कि नारी केवल मातृत्व ही नहीं बल्कि नेतृत्व की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने बताया कि यह दूसरी बार है जब उन्हें इस पूजा पंडाल में मुख्य अतिथि के रूप में आने का मौका मिला है। इससे पहले वे विधायक थीं और आज सांसद के रूप में पधारीं। उन्होंने मलखान सिंह को बड़े भाई की संज्ञा देते हुए उनके सहयोग की सराहना की और मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहने की कामना की।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा सेल में सफाई कर्मियों का आंदोलन समाप्त, प्रमुख मांगों पर प्रबंधन ने जताई सहमति
जोबा माझी ने महिलाओं के योगदान और शक्ति का संदेश साझा किया
पूर्व विधायक और संस्थान संरक्षक अरविंद सिंह ने कहा कि यह पंडाल संघर्ष का प्रतीक है और इसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। उन्होंने पंडाल की भव्यता और भीतर की आकर्षक आकृतियों का वर्णन किया। अरविंद सिंह ने लोगों से अपील की कि पूजा पंडाल में शांतिपूर्वक घुमें और सेल्फी लेकर समय नष्ट न करें, ताकि सभी को पूजा का अनुभव समान रूप से मिल सके।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र को मिले 200 नए डॉक्टर, मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित किए
मलखान सिंह ने पंडाल को सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्व देने पर जोर दिया
जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि वे बचपन में हाफ पैंट पहनकर पंडाल देखने आते थे और आज जनप्रतिनिधि बनकर इस अवसर में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुराइयों में भी अच्छाई छिपी होती है, जिसे ढूंढना और उजागर करना ही इतिहास रचना है। वहीं खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मलखान सिंह की समाज सेवा और लोगों के हित में किए गए प्रयासों की सराहना की।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, सोमेश चंद्र सोरेन ने किया फाइनल मैच का शुभारंभ
स्थानीय नेताओं ने पंडाल के निर्माण में सेवा और नेतृत्व को महत्वपूर्ण बताया
क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू सिंह ने कहा कि पिछले 30-40 सालों से यह झारखंड का नंबर वन पंडाल रहा है। उन्होंने पंडाल के निर्माण के दौरान की गई सफाई और सांस्कृतिक दृष्टि पर जोर दिया। उद्घाटन के पहले अतिथियों का स्वागत घोड़े और गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाले जाने और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री, विधायकों की पत्नियां और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
























