Share

Seraikela : चांडिल में HLM ट्रॉफी सीजन-04 का भव्य समापन, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि

  • “जन सेवा ही लक्ष्य” की पहल पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और समाजसेवियों को मिला सम्मान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

सामाजिक संस्था “जन सेवा ही लक्ष्य” की ओर से चांडिल प्रखंड के धातकीडीह (भादूडीह) फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय HLM ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता (सीजन-04) का भव्य समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो, और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस मुख्य अतिथि रहे। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने समाजसेवी हरे लाल महतो की प्रशंसा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे भव्य आयोजन करना प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि हरे लाल महतो द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता, दिव्यांगों में उपहार वितरण, रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : कपाली ओपी क्षेत्र की आसमा परवीन चार दिनों से लापता, परिवार और पुलिस दोनों चिंतित

समापन समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि हरे लाल महतो ने अपने जन्मदिन को जनता और समाज सेवा के लिए समर्पित किया है। स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान करना और जरूरतमंदों की मदद करना, यह तभी संभव है जब किसी के मन में सच्ची समाजसेवा की भावना हो। समारोह में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष देवाशीष राय, भाजपा नेता पप्पू वर्मा, आजसू नेता संजय मेहता, दीपक महतो, सुनील सिंह, मधुसूदन गोराई, कुलवंत सिंह बंटी, सत्यनारायण महतो, दुर्गा महतो, सुदर्शन महतो, बॉबी जालान, महेश कुंडू, मनोज महतो और विशाल चौधरी सहित कई समाजसेवी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में विभागों द्वारा जरूरत से अधिक कमरों के उपयोग का मामला उजागर

HLM ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला केके ब्रदर्स, सोनाहातू और जय गुरु लिपाईपाठ, बोड़ाम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में केके ब्रदर्स ने 2-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और हरे लाल महतो ने संयुक्त रूप से ₹2 लाख नकद और ट्रॉफी प्रदान की। उपविजेता जय गुरु लिपाईपाठ, बोड़ाम को ₹1.5 लाख नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त भूषण एसएम लक्की एफसी और डिजिटल सेवा को क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान मिला। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कैफ खान को और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पागलू मुर्मू को दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वैली व्यू स्कूल में नर्सरी सत्र 2026-27 के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू

प्रतियोगिता स्थल पर “जन सेवा ही लक्ष्य” की ओर से ब्रम्हानंद ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 152 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने रक्तदाताओं की सराहना की। समापन समारोह में मानभूम के प्रसिद्ध लोकगायक कुंदन कुमार ने शानदार प्रस्तुति दी, जिससे मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम की सफलता में संस्था के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Gua : गुवा में उरांव समाज ने धूमधाम से मनाया सरहुल पर्व

प्रकृति पूजा कर खुशहाली और समृद्धि की मांगी गई कामना सरहुल पर्व ने दिया प्रकृति और संस्कृति से जुड़ने का

  • प्रकृति पूजा कर खुशहाली और समृद्धि की मांगी गई कामना
  • सरहुल पर्व ने दिया प्रकृति और संस्कृति से जुड़ने का संदेश

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा के हिरजी हटिंगा स्थित सरना स्थल पर उरांव समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सरहुल पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पाहन गोकुल बरुवा और शंकर टोप्पो ने विधि-विधान से धरती, जल और जंगल की पूजा-अर्चना की। समाज के लोगों ने देवी-देवताओं से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सरहुल को उरांव समाज का नया साल भी माना जाता है, जिसे चैत्र नवरात्रि के महीने में मनाया जाता है। इस दौरान पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर पर्व की शोभा बढ़ाई। पुरुषों ने कानों में फूल सजाए, जबकि महिलाओं ने भी फूलों से खुद को सजाया और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी साझा की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक संग तीन अपराधी गिरफ्तार

पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाजों से सजा सरहुल पर्व

इस अवसर पर पारंपरिक जुलूस भी निकाला गया, जिसमें लोग घर-घर जाकर झंडा लगाते हुए शुभकामनाएं देते नजर आए। पंचायत सदस्य भादो टोप्पो ने बताया कि सरहुल झारखंड की जनजातियों का प्रमुख प्रकृति पर्व है, जो साल वृक्षों में नए फूल आने पर मनाया जाता है। यह पर्व धरती और सूर्य के मिलन, प्रकृति के प्रति आभार और कृषि कार्य की शुरुआत का प्रतीक है। कार्यक्रम में चुन्नू टोप्पो, अजय लकड़ा, संजय टोप्पो, राजेश मिंज, रोहित लकड़ा, साबित्रा लकड़ा, लालीन टोप्पो और धनमित मिंज सहित कई लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक संग तीन अपराधी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर छापेमारी, पांच मोटरसाइकिल बरामद सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का मामला जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर

  • सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर छापेमारी, पांच मोटरसाइकिल बरामद
  • सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का मामला

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : गोलमुरी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में परसुडीह लुपुंग टोला इजिमेल चौक सरजामदा निवासी राजा सरदार उर्फ प्रकाश सरदार, हलुदबनी निवासी सोनू नायक उर्फ कटारी और लुपुंग टोली निवासी अतुल मुंडू शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चार हीरो होंडा स्पलेंडर और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें : Gua : ईद पर गरीब बच्चों के बीच कपड़ा वितरण, गुवा में दिखी मानवता

पुलिस कार्रवाई में चोरी की पांच बाइक बरामद

पुलिस के अनुसार, गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के पास हाल ही में मोटरसाइकिल चोरी की घटना हुई थी। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि चोरी की सभी पांच गाड़ियों के नंबर प्लेट बदल दिए गए थे, ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Gua : ईद पर गरीब बच्चों के बीच कपड़ा वितरण, गुवा में दिखी मानवता

एमडी सलीम कुरैशी की पहल से बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान समाजसेवी पहल से मजबूत हुआ भाईचारा और सौहार्द

  • एमडी सलीम कुरैशी की पहल से बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान
  • समाजसेवी पहल से मजबूत हुआ भाईचारा और सौहार्द

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा क्षेत्र में ईद के पावन अवसर पर समाजसेवी एमडी सलीम कुरैशी द्वारा गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच कपड़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष यह आयोजन गुवा के नूईया क्षेत्र में हुआ, जहां बड़ी संख्या में बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नए कपड़े वितरित किए गए, जिन्हें पाकर उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। ईद जैसे खुशी के त्योहार पर इस पहल ने पूरे इलाके में सकारात्मक संदेश दिया और लोगों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारे को और मजबूत किया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सड़क हादसे में महिला की मौत, बहरागोड़ा के गांव में पसरा मातम

नए कपड़े पाकर बच्चों में दिखा उत्साह और खुशी

कार्यक्रम के दौरान एमडी सलीम कुरैशी ने कहा कि ईद का असली मतलब खुशियां बांटना और जरूरतमंदों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि वे कई वर्षों से इस तरह का आयोजन करते आ रहे हैं और आगे भी इसे जारी रखेंगे। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे और सभी ने इस नेक कार्य के लिए आयोजक को धन्यवाद दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा, जहां हर कोई ईद की खुशियों में शामिल नजर आया।

Gua : गुवा में ईद पर लच्छा और शरबत वितरण, भाईचारे की मिसाल

मोहम्मद राजा की पहल से लोगों ने मिलकर मनाई ईद की खुशियां समाज में एकता बढ़ाने का संदेश, लोगों ने

  • मोहम्मद राजा की पहल से लोगों ने मिलकर मनाई ईद की खुशियां
  • समाज में एकता बढ़ाने का संदेश, लोगों ने की सराहना

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा में ईद के मौके पर आपसी प्रेम और भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। ईद की खुशियों को साझा करने के उद्देश्य से मोहम्मद राजा की ओर से लच्छा और “मोहब्बत का शरबत” का वितरण किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी ने एक साथ मिलकर इस पहल का आनंद लिया और ईद की मिठास को महसूस किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और खुशी के इस मौके को यादगार बनाया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सड़क हादसे में महिला की मौत, बहरागोड़ा के गांव में पसरा मातम

ईद पर बांटी गई खुशियां, हर चेहरे पर दिखी मुस्कान

मोहम्मद राजा ने इस मौके पर कहा कि ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि इंसानियत, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने का दिन है। उन्होंने बताया कि इस छोटे से आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा और बच्चों में खासा जोश देखने को मिला। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। ईद के इस पावन अवसर पर गुवा में एकता, प्रेम और सद्भाव का सुंदर संदेश देखने को मिला।

Baharagoda : सड़क हादसे में महिला की मौत, बहरागोड़ा के गांव में पसरा मातम

एनएच-49 पर कार की टक्कर से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम गांव में शोक की लहर, परिजनों

  • एनएच-49 पर कार की टक्कर से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
  • गांव में शोक की लहर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के गम्हरिया चौक के समीप एनएच-49 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में काठुलिया (कैमी) गांव की रहने वाली चिंतामणि नायेक (चित्रा) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह अपने बड़े बेटे स्वपन नायक के साथ बाइक से ओडिशा जा रही थीं। परिवार में छोटे बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी और उसी सिलसिले में वे लड़की देखने जा रहे थे। इसी दौरान गम्हरिया चौक के पास एक तेज रफ्तार मारुति बलेनो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चिंतामणि नायेक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : ईद के दिन कपाली में चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला

शादी की खुशियां मातम में बदली, हादसे ने तोड़े सपने

घटना के बाद उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए ओडिशा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। इस दुखद खबर के गांव पहुंचते ही काठुलिया (कैमी) गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सन्नाटा और दुख का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के प्रति सख्त कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Seraikela : ईद के दिन कपाली में चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला

आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घायल की हालत नाजुक आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

  • आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घायल की हालत नाजुक
  • आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

सरायकेला : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। दोपहर के समय आपसी विवाद को लेकर रमजान नामक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि रमजान, जो पेशे से पेरिस पुट्ठी का काम करता है, का किसी बात को लेकर एक अन्य युवक से विवाद हो गया था। देखते ही देखते यह मामूली कहासुनी उग्र हो गई और आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले के बाद रमजान लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद, भाईचारे का दिया संदेश

मामूली विवाद बना हिंसा की वजह, इलाके में दहशत

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल रमजान को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, जबकि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। ईद जैसे पावन पर्व के दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

You cannot copy content of this page

Scroll to Top