- शोभादा गांव तालाब में 50 वर्षीय चंदन सिंह डूबे, स्थानीय लोग व प्रशासन सक्रिय
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बोड़ाम थाना क्षेत्र के शोभादा गांव स्थित तालाब में मंगलवार सुबह स्नान करते समय बेलडीह गांव निवासी चंदन सिंह (50) की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक चंदन सिंह हरिमंदिर के सामने टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा खोदे गए तालाब में नहाने गए थे। तालाब में तैरते समय वे गहरे पानी में चले गए। साथ में मौजूद लोग उन्हें बचाने का प्रयास करने लगे और गांव में सूचना दी। काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। कुछ युवाओं ने पानी में डुबकी लगाकर लाश खोजने की कोशिश की, लेकिन 15 फीट तक गहरे पानी के कारण यह संभव नहीं हो सका।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में अपराध नियंत्रण अभियान, 55 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से भी टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। दोपहर 2 बजे तक लाश को बाहर नहीं निकाला जा सका और लोग गोताखोरों के आने का इंतजार कर रहे थे। इस हादसे से मृतक की पत्नी जानकी सिंह और उनके तीन बेटियों व एक बेटे का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक और दुख का माहौल है।
























