- स्वर्णरेखा नदी किनारे स्थित मंदिर को राज्य स्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल बनाए जाने की मांग
- समर्पण और आस्था का प्रतीक बना गोपालपुर सूर्य मंदिर स्थापना दिवस समारोह
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गोपालपुर स्थित श्री श्री सूर्य मंदिर के 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर झामुमो युवा नेता सोमेश चंद्र सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी के किनारे सूर्य मंदिर का निर्माण होना गौरव की बात है और इसे राज्य स्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : “व्यक्तिगत मर्यादा से ऊपर नहीं राजनीति” — डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने भाजपा जिला अध्यक्ष को दी 48 घंटे की चेतावनी
स्वर्णरेखा तट पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की जरूरत — सोमेश सोरेन
कार्यक्रम के दौरान मंदिर कमिटी के पदाधिकारियों को सराहते हुए सोमेश सोरेन ने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर डॉ. रंजीत ठाकुर, लक्ष्मी कांत प्यारे लाल, काली पद गोराई, जगदीश भकत, काजल डॉन, गोपाल कोइरी और आनंद गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
























