- सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिया आश्वासन, समय पर होगा समाधान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत कानाश पंचायत के छौड़िया ग्राम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर सोमेश चंद्र सोरेन से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि पम्पू घाट में पुल निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, लेकिन भारी वर्षा के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिसके सुधार की आवश्यकता है। सोमेश सोरेन ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया।
इसे भी पढ़ें : Gahtsila : गोपालपुर सूर्य मंदिर की 5वीं स्थापना दिवस पर सोमेश चंद्र सोरेन हुए शामिल, श्रद्धालुओं के बीच हुआ महाप्रसाद वितरण
ग्रामीणों की आवाज को ताकत देंगे — सोमेश चंद्र सोरेन
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से सभी समस्याओं का निराकरण समय पर किया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख देवला हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, मुखिया अर्जुन मार्डी, मुखिया बिक्रम टुडू, कमल मंडल, कालीपदो गोराई, जगदीश भकत, सोनाराम सोरेन, धीरेन पॉल समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
























