- कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने उठाई लंबित कमिशन भुगतान की मांग
- कमिशन भुगतान न होने पर रांची स्तर पर आंदोलन तेज करने की तैयारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
JMM के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की जिला एवं प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल उपायुक्त महोदय से मिला। प्रतिनिधियों ने दिसंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक के NFSA और दिसंबर 2023 से अक्टूबर 2025 तक के ग्रीन कार्ड कमिशन के भुगतान में हो रही देरी की जानकारी दी। सदस्यों ने बताया कि अब तक ग्रीन कार्ड के केवल आठ माह तथा NFSA के सिर्फ दो माह का कमिशन भी सिर्फ गुड़ाबांधा और मुसाबनी प्रखंड में ही दिया गया है, जबकि अन्य प्रखंड अब भी वंचित हैं। शिष्टमंडल ने जिला के सभी दुकानदारों के लंबित कमिशन के भुगतान के लिए विभागीय स्तर पर पहल करने की मांग रखी, जिस पर उपायुक्त महोदय ने सचिव से बात कर दस दिनों के भीतर भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स द्वारा 5 किलोमीटर वॉकथॉन का सफल आयोजन, 850 प्रतिभागियों ने बढ़ाया स्वास्थ्य एवं गुणवत्ता का संदेश
उपायुक्त से मुलाकात के दौरान समस्याओं के समाधान पर बनी सहमति
इस दौरान आदरणीय कुणाल षाड़ंगी ने डीलर्स संघ के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि यदि तय समय सीमा—दस दिनों—के भीतर कमिशन भुगतान नहीं होता है, तो वे उनके साथ रांची जाकर मुख्यमंत्री एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री से मिलकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेंगे। मुलाकात के दौरान जिला कमिटी के अध्यक्ष मोहन साव ‘पारस’, महासचिव प्रमोद गुप्ता, घाटशिला प्रखंड कमिटी के निताई साहू, सचिन कुमार दास, जगदीश मंडल, अमित गोराई एवं रंजन नाथ उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों ने आशा जताई कि विभागीय हस्तक्षेप से जल्द ही सभी दुकानदारों के बकाए का भुगतान होगा।
























