- नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जीत पर जताई खुशी
- कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों को प्राथमिकता देने की मांग रखी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का एक दल नव–निर्वाचित घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रचंड जीत पर बधाई देते हुए भविष्य में बेहतर जनसेवा की उम्मीद जताई। इस मुलाकात के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने जीत को संगठन की मजबूती बताया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कमिशन भुगतान को लेकर डीलर्स संघ की पहल तेज, उपायुक्त ने दस दिन में समाधान का दिया आश्वासन
विधायक से मुलाकात के दौरान विकास को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा
इस अवसर पर झामुमो नेता तपन माझी, बुधराम हेंब्रम, सोनाराम लोहार, उदय मुर्मू, संजय टुडू, रामदास मुर्मू, बुद्धेश्वर सिंह और शिवचरण सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने विधायक सोमेश सोरेन को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति विश्वास व्यक्त किया।
























