- देसी कट्टा, गोली और चोरी के आभूषण बरामद, एक आरोपी पर 11 मामले दर्ज
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास कुछ युवक आपराधिक घटना की साज़िश रचने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सैय्यद अज़हर इमाम, मोहम्मद असदुल्लाह और समीर खान को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली, सोने–चांदी के आभूषण तथा तीन हजार रुपये नगद बरामद किए।
इसे भी पढ़ें : Chakulia : सुनील महतो हत्याकांड का खुलासा : मुख्य आरोपी नीरज बेरा पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
पुलिस जांच में यह सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी सैय्यद अज़हर इमाम एक वांछित अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वर्तमान में 5 मामलों में वह फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि बरामद आभूषण विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं से जुड़े हुए हैं। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
























