- भांजे के तिलक समारोह में गए थे घरवाले, लौटने पर टूटा ताला और खाली अलमारियाँ देख उड़े होश
जेबी लाइव, रिपोर्टर
उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित शंकोसाई रोड नंबर 2 में बीती रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। मकान मालकिन बंजंती देवी ने बताया कि वे सभी भांजे के तिलक समारोह में आदित्यपुर गए थे और रात करीब 2 बजे घर लौटने पर देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। घर में प्रवेश करने पर अलमारी से 70 हजार नकद और लगभग 20 लाख के सोने-चांदी के गहने गायब मिले। यह देख परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : ईचागढ़ में अवैध बालू ढुलाई का बड़ा खुलासा : JLKM नेता तरुण महतो पर फर्जी केस का आरोप, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
चोरों ने उसी मकान के दूसरे तल्ले पर रहने वाले औरंग नाथ के घर को भी निशाना बनाया, जहाँ से 20 हजार नकद और करीब 12 लाख के गहने चोरी हो गए। दोनों घरों से कुल मिलाकर लगभग 90 हजार रुपये और 32 लाख से अधिक के आभूषण चोर ले भागे। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद उलीडीह थाना की टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
























