- नए सत्र के विद्यार्थियों का स्वागत, भूतपूर्व छात्रों को डिग्री प्रमाण पत्र प्रदान
- एलुमनाई और विद्यार्थियों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका स्थित रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आज सत्र 2025–27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” तथा भूतपूर्व विद्यार्थियों को डिग्री सर्टिफिकेट प्रदान करने हेतु “दीक्षांत समारोह” का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ वर्तमान और नए विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। समारोह के दौरान पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को कॉलेज के नियम, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली, पाठ्यक्रम (सिलेबस) और शैक्षणिक संरचना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें कॉलेज में उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक सुविधाओं से भी अवगत कराया गया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में 21 दिसंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव
रंभा कॉलेज में नए सत्र की औपचारिक शुरुआत

कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यक्ष राम बचन जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यहां व्यक्तित्व निर्माण के भरपूर अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर ने कहा कि रंभा कॉलेज के लिए प्रत्येक छात्र विशिष्ट है और निश्चित रूप से यहां का शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों की प्रतिभा और क्षमताओं को निखारने में सहायक सिद्ध होगा। कॉलेज सचिव गौरव बचन ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन तपस्या का समय होता है और इस दौरान की गई मेहनत भविष्य में अवश्य सफलता दिलाती है। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर अमृता सुरेन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी इंचार्ज डॉ. गंगा भोला द्वारा किया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पुलिस ने हत्या और लूट के मामलों का किया खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास पर कॉलेज का जोर
इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न सेल्स की जानकारी भी साझा की गई। एनएसएस के बारे में डॉ. भूपेश चंद्र ने जानकारी दी, जबकि सिलेबस पर प्रकाश असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी ने डाला। एलुमनाई सेल, परीक्षा एवं प्लेसमेंट सेल की जानकारी डॉ. सुमन लता ने दी। एंटी रैगिंग सेल पर असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई ने, ग्रीवांस सेल पर डॉ. दिनेश यादव ने जानकारी दी। वूमेन सेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में असिस्टेंट प्रोफेसर रश्मि लुगून और संदीप कुमार सिंह ने बताया। पुस्तकालयाध्यक्ष दीपाली मंडल ने लाइब्रेरी के नियमों और डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व विद्यार्थियों के बीच डिग्री सर्टिफिकेट का वितरण किया गया, जिन्होंने अपने शैक्षणिक अनुभव नए विद्यार्थियों के साथ साझा किए। एलुमनाई सेल की कोऑर्डिनेटर डॉ. सुमन लता ने पूर्व छात्रों के साथ बैठक कर क्षेत्रीय भाषाओं से संबंधित कक्षाएं संचालित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने सहमति दी।
























