- झामुमो नेता कुणाल षाड़ंगी ने जरूरतमंद महिला की बढ़ाई उम्मीद
- तीन वर्षों से पैरालिसिस से जूझ रहीं नलिनी दास
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा प्रखंड के साकरा पंचायत अंतर्गत कुटीग्राम गांव की निवासी नलिनी दास पिछले तीन वर्षों से पैरालिसिस से पीड़ित हैं। बीमारी के कारण उनका दैनिक जीवन काफी कठिन हो गया था। आवागमन में परेशानी के चलते वे दूसरों पर निर्भर थीं। उनकी स्थिति की जानकारी मिलने पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने व्यक्तिगत रूप से उनके घर पहुंचकर हालचाल जाना और सहायता का भरोसा दिया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में खुलेगा डॉ. राममनोहर लोहिया कौशल विकास एवं चैतन्यता केन्द्र
झामुमो नेताओं की पहल से मिली राहत
मानवता का परिचय देते हुए कुणाल षाड़ंगी ने नलिनी दास को व्हीलचेयर प्रदान की, जिससे वे दैनिक कार्यों के लिए आसानी से आवागमन कर सकें। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना हम सभी की जिम्मेदारी है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा सहित मुना दास, गुड्डू शुक्ला, बाबू, नंदन, अनुप, मानस और अर्णव उपस्थित थे।
























