- चक्रधरपुर रेलवे मंडल में क्षेत्र को मिला दूसरा प्रतिनिधित्व, सम्मान से बढ़ी क्षेत्र की उम्मीदें
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सरायकेला मारवाड़ी युवा मंच, सरायकेला इकाई के संस्थापक अध्यक्ष एवं चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, सरायकेला के वर्तमान अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल को DRUCC (डिवीजनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श समिति) रेलवे चक्रधरपुर मंडल का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से सरायकेला सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह जोनल रेलवे कोलकाता के सदस्य मनोज कुमार चौधरी ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों मिलकर रेलवे से जुड़ी समस्याओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से रेलवे प्रशासन के समक्ष रखने का कार्य करेंगे।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : चांडिल वन क्षेत्र में एक साल में तीसरी हाथी की मौत, वन विभाग पर उठे सवाल
सामाजिक सेवा से रेलवे मंच तक
गौरतलब है कि DRUCC चक्रधरपुर मंडल में मनोज कुमार चौधरी के बाद प्रेम अग्रवाल इस क्षेत्र के दूसरे व्यक्ति हैं जिन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। यह मनोनयन प्रेम अग्रवाल के व्यक्तित्व, वर्षों के अथक प्रयास, व्यापक अनुभव और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में मारवाड़ी युवा मंच ने कई सामाजिक कार्य किए हैं, वहीं चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के माध्यम से व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा देने और स्थानीय सामाजिक-आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सरायकेला इकाई ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई है कि उनके अनुभव से रेलवे उपयोगकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
























