- घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने किया भवन का विधिवत उद्घाटन
- मारांग दोसोन के अवसर पर हुआ उद्घाटन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
हेन्दलजुड़ी पंचायत अंतर्गत लोवागोड़ा गांव में मारांग दोसोन (जिल जोम) पर्व के उपलक्ष में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया। इस भवन का शिलान्यास पूर्व शिक्षा मंत्री माननीय रामदास सोरेन द्वारा किया गया था। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय सोमेश चंद्र सोरेन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर सामुदायिक भवन का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती दादी मंदिर में रक्तदान शिविर, 60 यूनिट रक्त संग्रह
संथाल संस्कृति की पहचान है माग् मोंड़ें पूजा
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि माग् मोंड़ें पूजा संथाल समाज की अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली परंपरा है। इस अवसर पर सभी सगे-संबंधी एकत्र होकर अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपरा का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सामुदायिक भवन सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को सशक्त करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कालीपद गोराई, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, काजल डांन, कोषाध्यक्ष बाबूलाल हेम्बरम, सुखलाल हांसदा, अशोक महतो, विमल मार्डी, राजेश महतो, दुर्लभ सोरेन, रायसेन सोरेन, देवीलाल टुडू, सुशील मार्डी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
























