- बिचौलिए पर गुमराह करने का लगाया आरोप, अब अधिकारी का नाम हटाने की मांग
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा प्रखंड में पशु ऋण वितरण में कथित ‘बंदरबांट’ को लेकर उठे विवाद ने अब नाटकीय मोड़ ले लिया है। मूल शिकायतकर्ता गुहियापाल पंचायत के बांकदह गांव निवासी द्विजेन राउत ने अपने पूर्व आरोपों पर स्पष्टीकरण देते हुए पशुपालन पदाधिकारी, गुडाबांदा को पूरी तरह निर्दोष बताया है। राउत ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को संबोधित एक आवेदन बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा है, जिसमें उन्होंने अपनी पूर्व शिकायत से संबंधित अधिकारी का नाम हटाने की मांग की है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे मामले में प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा में ऑपरेशन प्रहार के तहत ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
पशु ऋण विवाद में नया मोड़
अपने लिखित स्पष्टीकरण में द्विजेन राउत ने खुलासा किया कि 10 दिसंबर 2025 को दर्ज कराई गई शिकायत बिचौलिए हिमांशु बेरा द्वारा दी गई गलत जानकारी और गुमराह किए जाने के कारण हुई थी। राउत के अनुसार, बिचौलिए ने जानबूझकर यह भ्रम फैलाया कि पशु ऋण वितरण में पशुपालन विभाग की संलिप्तता है। इतना ही नहीं, हिमांशु बेरा ने वेंडर मनोहर सिंह को पशुपालन पदाधिकारी का रिश्तेदार बताकर अवैध वसूली का प्रयास भी किया था। बाद में जब पूरे मामले की सच्चाई सामने आई, तब शिकायतकर्ता को अपनी गलती का एहसास हुआ।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा सेल खदान में 63वें सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ, सुरक्षा को लेकर दिया गया सशक्त संदेश
बिचौलिए की भूमिका आई सामने
शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में यह भी स्पष्ट किया कि पशु ऋण से जुड़ी पूरी प्रक्रिया बैंक द्वारा संचालित की जाती है। बैंक प्रबंधन से बातचीत के बाद यह साफ हुआ कि पशुपालन पदाधिकारी की भूमिका केवल ऋण स्वीकृति के बाद पशुओं के बीमा (इंश्योरेंस) प्रक्रिया तक सीमित थी। चूंकि अभी तक लाभार्थियों को पशु उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, इसलिए बीमा प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी है। द्विजेन राउत ने स्वीकार किया कि उनकी पिछली शिकायत के कारण पशुपालन पदाधिकारी को अनावश्यक मानसिक और प्रशासनिक परेशानी हुई, जिसके लिए उन्होंने खेद जताया है। साथ ही उन्होंने उपायुक्त से अधिकारी का नाम तत्काल हटाने का आग्रह किया है और जिला पशुपालन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम को भी आवेदन की प्रति भेजी है।























