- 43 पुड़िया ब्राउन शुगर, चोरी की बाइक और मोबाइल फोन बरामद
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर की सिदगोड़ा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बागुनहातु रोड नंबर 5 निवासी टिंकू लाल साहू उर्फ टिंकू लाल (25) और सिदगोड़ा डी ब्लॉक रोड नंबर 7 निवासी संतोष बागती (19) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 43 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 4.86 ग्राम), एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड जब्त किया है। सोमवार को डीएसपी हेड क्वार्टर-1 भोला प्रसाद ने प्रेस वार्ता में इस कार्रवाई की जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा सेल खदान में 63वें सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ, सुरक्षा को लेकर दिया गया सशक्त संदेश
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी सफलता
डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह वर्क्स फ्लैट में कुछ युवक अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे थे। पुलिस वाहन देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन छापेमारी दल ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध मादक पदार्थ के अलावा 30 नवंबर को बजरंग चौक से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, टिंकू लाल पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
























