- गुवा में पारंपरिक उत्सव को भव्य रूप देने के लिए बनी मुख्य व महिला आयोजन समिति
- टुसू पर्व की तैयारियों में जुटी जाटा हाटिंग बस्ती
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा प्रखंड के जाटा हाटिंग बस्ती में आगामी 14 जनवरी को मनाए जाने वाले मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बस्ती के समाजसेवी दीनबंधु भंज ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष पर्व को पूरे हर्षोल्लास, परंपरा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्य कमेटी का गठन किया गया, जिसमें दीनबंधु भंज को अध्यक्ष, गोमा लोहार को उपाध्यक्ष, सोनू महापात्रो को सचिव, शंकर दास को सह सचिव, पंकज पान को कोषाध्यक्ष और रोहित लोहार को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में बंद पड़े घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
गुवा में मकर संक्रांति को लेकर उत्साह का माहौल
बैठक में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला कमेटी का भी गठन किया गया। महिला कमेटी में शिवानी गोप को अध्यक्ष, सरस्वती देवी को उपाध्यक्ष, सिम्मी दास को सचिव, तुलसी सिंह को सह सचिव, सावित्री देवी को कोषाध्यक्ष और रानी देवी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही पर्व के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। निर्णय के अनुसार 13 जनवरी को मां टुसू प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। 14 जनवरी को बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी, जबकि 15 और 16 जनवरी को पारंपरिक फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। वहीं 16 और 17 जनवरी को लड़कियों और महिलाओं के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 18 जनवरी को मां टुसू प्रतिमा का श्रद्धा एवं उल्लास के साथ विसर्जन किया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में बस्ती के पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे।
























