- भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और आस्था की डुबकी लगाई
- मंदिरों में शुरू हुआ भव्य आयोजन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बुधवार 14 जनवरी को गुवा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और नदी घाटों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। बोकना स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं कुसुम घाट के शिव मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। कारो नदी में श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आस्था की डुबकी लगाई। बोकना पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी ने इस अवसर पर भव्य मेला आयोजित किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा झारखंड संगठन और मजबूत होगा
मंदिरों में भक्तिमय उत्सव और पूजा-अर्चना की दिखी विशेष झलक
मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए मिक्की माउस सहित विभिन्न झूले लगाए गए, जिन्हें देखकर बच्चों में उत्साह देखने लायक था। धार्मिक माहौल को और भक्तिमय बनाने के लिए मिथिला के जनकपुर से आए पांच पुरोहितों के साथ आचार्य रोशन झा के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। संध्या समय मंदिर कमेटी की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। बच्चों के लिए बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें कई बच्चों ने भाग लिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राहरगोड़ा में न्युवोको के निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप में 150 ग्रामीणों ने लिया लाभ
भक्ति और मनोरंजन का संगम बन गया मकर संक्रांति मेला
मकर संक्रांति मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए गुवा पुलिस लगातार गश्त करती रही। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुदीप दास के साथ समीर पाठक, मुकेश लाल, गणेश दास, रेणु देवी, राजा बिहारी, राजा महापात्रो, हरजीवन कश्यप, भानु चंद्र दास, संतोष बेहरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस आयोजन ने गुवा में परंपरा, संस्कृति और आस्था का एक जीवंत चित्र प्रस्तुत किया।
























