- श्रद्धांजलि समारोह में शिष्यों और परिवार ने भावपूर्ण गुरुवाणी गायन के माध्यम से दी विदाई
- स्वर्गीय त्रिलोचन सिंह तराना के संगीत जीवन को याद किया गया
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : शास्त्रीय संगीत और गज़लों के सम्राट स्वर्गीय त्रिलोचन सिंह तराना का अंतिम अरदास का कार्यक्रम मनीफेट गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उनके शिष्य ज्ञानी मनमोहन सिंह, ज्ञानी गुरदीप सिंह निक्कू, ज्ञानी हरचरण सिंह और ज्ञानी मनदीप सिंह सहित उनकी दोनों पुत्रियों ने गुरुवाणी का भावपूर्ण गायन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उनके परिवार के सदस्यों—पुत्र देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, बहु मनजीत कौर, मनिंदर कौर, पुत्री सरबजीत कौर, सुरेंद्र कौर और दामाद बलजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह—को विशेष रूप से शाल और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक की हत्या की गुत्थी सुलझी, मृतक की पहचान अजय श्रीवास्तव के रूप में
त्रिलोचन सिंह तराना को गुरुद्वारा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि
इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, अकाली दल धर्म प्रचार कमेटी के प्रधान सुखदेव सिंह खालसा और रविंद्र सिंह ने अपने संबोधन में तराना जी के जीवन एवं संगीत योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने उन्हें देश का शास्त्रीय संगीत और गज़लों का सम्राट बताया। समारोह में अकाली दल के पूर्व प्रधान गुरदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के लबे सिंह, राजेंद्र सिंह, सीजीपीसी उपाध्यक्ष चंचल सिंह, सलाहकार सुखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, जसवंत सिंह, जसु, हरदीप सिंह, दीपी, अमृतपाल सिंह के साथ सिख स्त्री सत्संग सभा, नौजवान सभा और उनके अनेक शिष्य भी उपस्थित रहे।
























