- सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा और दिनेश कुमार ने जताया विश्वास, कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भाजपा झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सुधांशु ओझा ने कहा कि आदित्य साहू अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कर्मठता और नेतृत्व क्षमता पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आदित्य साहू के कुशल मार्गदर्शन में झारखंड भाजपा और अधिक सशक्त होगी और जनसेवा एवं संगठन विस्तार में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में पटाखा की चिंगारी से गौशाला में लगी आग
संजीव सिन्हा ने आदित्य साहू की नेतृत्व क्षमता पर जताया भरोसा

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के निर्वाचित होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। संजीव सिन्हा ने कहा कि आदित्य साहू का बूथ कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का राजनीतिक सफर उनके समर्पण, संगठन निष्ठा और संघर्ष का प्रमाण है। उनका सरल और सहज स्वभाव उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय बनाता है, जबकि सशक्त सांगठनिक कौशल पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी झारखंड में जोरदार वापसी करेगी और जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
इसे भी पढ़ें : Muri : धर्मपुर में आपसी विवाद में लाठी-डंडे की मार से बुजुर्ग की मौत
दिनेश कुमार ने आदित्य साहू को अभिनंदन कर जताया संगठन को सशक्त बनाने का विश्वास

पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने राँची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आदित्य साहू का अभिनंदन किया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। दिनेश कुमार ने कहा कि आदित्य साहू का कार्यकाल उल्लेखनीय रहेगा और उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर भाजपा के कार्यकर्ता अशोक सामन्ता, अंकित आनंद, धनेश्वर सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने आदित्य साहू के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
























