- आरकेएफएल फाउंडेशन व उर्विता केक संयुक्त आयोजन में 500 बच्चों ने बिखेरे रंग
- बच्चों की कल्पनाओं से सजा कैनवास
- चार वर्गों में प्रतियोगिता, विजेताओं को मिला सम्मान
- आरकेएफएल और उर्विता की रही अहम भूमिका
- सामाजिक संस्थाओं की पहल से निखरती प्रतिभाएं
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : आरकेएफएल फाउंडेशन और उर्विता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों का विशाल आर्ट मेला “सपनों का कैनवास” जमशेदपुर के जुबली एम्यूजमेंट पार्क में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड के कर्मचारियों के बच्चों सहित विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के लगभग 500 बच्चों ने एक साथ मिलकर कैनवास पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से उकेरा। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सरयू राय ने संयुक्त रूप से किया। दोनों अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मध्यस्थता के लाभ पर व्यवहार न्यायालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, न्यायिक अधिकारी हुए शामिल
बच्चों की प्रतिभा को मंच देता “सपनों का कैनवास”
आर्ट मेले में शामिल बच्चों को चार समूहों में विभाजित किया गया था। प्रतियोगिता के अंत में सभी वर्गों के विजेता बच्चों को आरकेएफएल के वरीय पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। ग्रुप ए में सोयंती चौधरी ने प्रथम, अर्नव सिंह ने द्वितीय और इमान चटर्जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में रियांशिका, अंकित और अर्नव को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं ग्रुप सी में तियासा पाल, सौम्यदीप बोस और भूमिका कुमारी तथा ग्रुप डी में विक्की कुमार, मुस्कान कुमारी और प्रीति महतो को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें : मेडिकल कॉलेजों में नामांकन पर हिडन करप्शन एजेंडा, स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट : जेपी पांडेय
बच्चों की कला को मिला मंच और पहचान
कार्यक्रम में आरकेएफएल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शक्ति प्रसाद सेनापति, सीएचआरओ भूपेंद्र लोधी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फाइनेंस राहुल बगारिया, प्लांट डायरेक्टर डी.के. पारीक सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं उर्विता संस्था की ओर से सचिव डॉ. नीना शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आयुषी त्रिपाठी ने किया। आयोजन में बच्चों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक और आरकेएफएल के कर्मचारी भी शामिल हुए। पूरे आयोजन में उत्साह, रचनात्मकता और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
























