- 24 जनवरी को गोपाल मैदान में होगा फुल ड्रेस रिहर्सल
- परेड रिहर्सल में शामिल हुईं विभिन्न टुकड़ियां
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह-2026 की तैयारियों के तहत परेड में शामिल टुकड़ियों का रिहर्सल आज से प्रारंभ हो गया है। इस रिहर्सल में जैप-6 की एक प्लाटून, जिला पुलिस बल की दो प्लाटून, जिला गृह रक्षक की एक प्लाटून, एनसीसी ब्वॉयज एवं गर्ल्स तथा स्काउट एंड गाइड की दो प्लाटून शामिल हुईं। सभी टुकड़ियों ने अनुशासन और समन्वय के साथ अभ्यास करते हुए परेड की तैयारी शुरू की।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर के गतका अखाड़े को मिली राष्ट्रीय पहचान, त्रिपुरा दौरे से लौटी टीम सम्मान और सराहना से अभिभूत
गोपाल मैदान में होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

परेड रिहर्सल 20 और 21 जनवरी को पुलिस लाइन, गोलमुरी में आयोजित की जा रही है, जबकि 22 जनवरी को रिहर्सल गोपाल मैदान में होगी। इसके बाद 24 जनवरी को गोपाल मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
























