मजदूरों ने अधिकारों की रक्षा के लिए कमिटी गठन का लिया निर्णय
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत मऊभण्डार में शुक्रवार को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के ठेका मजदूरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए, जहां श्रमिकों की समस्याओं, अधिकारों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। मजदूरों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि किसी भी परिस्थिति में सभी श्रमिक एकजुट रहेंगे और सामूहिक रूप से अपनी आवाज बुलंद करेंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी के माध्यम से समस्याओं का समाधान संभव होगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रेडक्रॉस भवन में मेगा रक्तदान शिविर, 503 यूनिट रक्त संग्रह, उपायुक्त ने किया उद्घाटन
श्रमिक हितों की सुरक्षा के लिए बनेगी नई कमिटी
बैठक के दौरान मजदूरों ने आपसी सहमति से श्रमिक हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए एक कमिटी गठन करने का निर्णय लिया। मजदूरों का कहना था कि ठेका श्रमिक लंबे समय से कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिन्हें संगठित प्रयासों से ही दूर किया जा सकता है। उपस्थित लोगों ने भरोसा जताया कि नई कमिटी मजदूरों की आवाज को मजबूती से प्रबंधन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और अंत में सभी ने एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।



























