जल, जंगल और जमीन की रक्षा का लिया संकल्प, गूंजे अमर रहे के नारे
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा-कालिकापुर मुख्य सड़क किनारे धामधूम चौक पर वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 136वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पर्यावरण चेतना केन्द्र के निदेशक सिदेश्वर सरदार और नूतनडीह गांव के उपमुखिया रामेश्वर सरदार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान “गंगा नारायण सिंह अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प लिया, ताकि उनके आदर्शों को आगे बढ़ाया जा सके। आयोजन में नूतनडीह, बागों, रोलडीह और सोहदा गांव के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और भूमिज विद्रोह के महानायक को याद किया।
इसे भी पढ़ें : Potka : वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, दो दिवसीय सम्मेलन का निर्णय
ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष को किया याद, आदर्शों पर चलने का आह्वान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह सामाजिक कार्यकर्ता सिदेश्वर सरदार ने कहा कि गंगा नारायण सिंह ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सरदार वाहिनी और भूमिज वाहिनी का गठन कर जमीन बचाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में लोगों ने अंग्रेजी शासन का डटकर मुकाबला किया और अपने अधिकारों की रक्षा की। उन्होंने वर्तमान समय में भी जल, जंगल और जमीन की रक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यदि झारखंड में फिर से ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं, तो समाज को एकजुट होकर इसका विरोध करना होगा। उनके विचारों ने उपस्थित लोगों में जोश और जागरूकता का संचार किया।
इसे भी पढ़ें : Potka : हाता में गूंजा हरिनाम, अखंड संकीर्तन से भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र
विभिन्न गांवों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम, लोगों ने लिया संकल्प
इसी कड़ी में खड़ियासाईं, जानमडीह, ढेगाम और हाता स्थित रोला घुटू में भी गंगा नारायण सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। ग्राम संसद भवन और आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों में सिदेश्वर सरदार, दिनेश सरदार, रघुनाथ सरदार, भुगुनु सरदार, काली पद सरदार, सुशांत सरदार, हीरो सिंह सरदार, अभिषेक सरदार, कोकिल सरदार, मनोज सरदार और कार्तिक सरदार सहित कई लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके पदचिन्हों पर चलने और समाज की एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

























