नई कमिटी का पुनर्गठन, एकजुटता पर दिया गया जोर
विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों का किया गया सम्मान
सम्मान समारोह में दिखा उत्साह
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ घाटशिला की ओर से धालभूमगढ़ (घाटशिला) के एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्रकारों की नई कमिटी का पुनर्गठन और विस्तारीकरण किया गया। समारोह में दिल्ली से आए एबीपी के एंकर चंदन कुमार ने शहरी और ग्रामीण पत्रकारिता के बीच अंतर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों को सुरक्षित रहने के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद पत्रकारिता को कमजोर कर सकते हैं, इसलिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में मजदूर दिवस पर गूंजा एकता का स्वर, निकली भव्य रैली
पत्रकारों को एकजुट रहने की सलाह
कार्यक्रम को सरायकेला-खरसावां पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने पत्रकारों को एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा दी और कहा कि संगठित प्रयास से ही पत्रकारिता को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन क्लब के कोषाध्यक्ष रवि प्रकाश ने किया, जबकि अध्यक्ष मंतोष मंडल ने एक वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों से आए पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।






















