Share

Jadugoda : शिलान्यास के एक साल बाद भी नहीं बनी सड़क, प्रखंड प्रमुख ने दी जाम आंदोलन की चेतावनी

  • कुमीरमूढ़ी से गाजीडीह तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर बढ़ा ग्रामीणों का आक्रोश

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : मुख्यमंत्री ग्रामीण सुदृढ़ीकरण योजना के तहत स्वीकृत करोड़ों रुपये की सड़क का निर्माण कार्य शिलान्यास के एक साल बाद भी शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। मामला जादूगोड़ा-मुसावनी मुख्य सड़क किनारे कुमीरमूढ़ी से गाजीडीह तक बनने वाली सड़क का है। मुसावनी प्रखंड प्रमुख राम देव हेंब्रम ने ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल जमशेदपुर को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो जादूगोड़ा-मुसावनी मुख्य सड़क को जाम कर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल 2025 को झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन द्वारा सड़क का शिलान्यास किया गया था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में स्वच्छता अभियान के तहत पंचायतों ने बांटे डस्टबिन

जर्जर सड़क और गड्ढों से ग्रामीण परेशान, एसडीओ को सौंपी गई सूचना

प्रखंड प्रमुख राम देव हेंब्रम ने कहा कि सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे खोद दिए गए हैं, जहां बारिश या पानी जमा होने पर आवागमन खतरनाक हो जाता है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदक की लापरवाही के कारण सड़क का कार्य ठप पड़ा हुआ है। प्रखंड प्रमुख ने ग्रामीण कार्य विभाग से तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि विभाग ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी को भी लिखित सूचना सौंप दी गई है।

Leave a Comment

Jadugoda : पोटका में सक्रिय हुईं दुखनी सोरेन, बिजली समस्याओं को लेकर करनडीह कार्यालय पहुंचीं

जर्जर तार, लो-वोल्टेज और ट्रांसफार्मर की समस्याओं पर अधिकारियों से की विस्तृत चर्चा, जल्द समाधान का मिला भरोसा गलत बिजली

  • जर्जर तार, लो-वोल्टेज और ट्रांसफार्मर की समस्याओं पर अधिकारियों से की विस्तृत चर्चा, जल्द समाधान का मिला भरोसा
  • गलत बिजली बिल और नए कनेक्शन की समस्याओं पर भी अधिकारियों से हुई सकारात्मक वार्ता
  • पोटका क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर बढ़ी प्रशासनिक सक्रियता

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने पोटका विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक एवं सामाजिक सक्रियता तेज कर दी है। शुक्रवार को वह करनडीह बिजली कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में जर्जर बिजली तार, पुराने एवं झुके हुए पोल, खुले लटकते तारों को अंडरग्राउंड करने, लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और खराब ट्रांसफार्मरों की समस्याओं पर गंभीर चिंता जताई। दुखनी सोरेन ने कहा कि पोटका क्षेत्र के कई गांवों में बिजली व्यवस्था बदहाल है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने जले हुए ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने तथा जरूरत वाले क्षेत्रों में नए पोल और बेहतर तार लगाने की मांग भी अधिकारियों के समक्ष रखी।

इसे भी पढ़ें : Gua : एनएमडीसी उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुधारने पर विभाग का फोकस

बैठक के दौरान दुखनी सोरेन ने बिजली उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल उपलब्ध कराने, गलत बिजली बिल में सुधार, खराब मीटर बदलने तथा नए बिजली कनेक्शन लेने में लोगों को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित समाधान होना चाहिए ताकि लोगों का विभाग पर भरोसा बना रहे। इसके अलावा बारिश और आंधी के दौरान घंटों बिजली बाधित रहने की समस्या पर भी उन्होंने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र की जनता को सुरक्षित, निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है तथा चरणबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Gua : एनएमडीसी उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

निदेशक एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सदस्यों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान जेबी लाइव, रिपोर्टर गुवा : मेघाहातुबुरु स्थित एनएमडीसी

  • निदेशक एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सदस्यों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : मेघाहातुबुरु स्थित एनएमडीसी कर्मचारी उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति लिमिटेड के निदेशक एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव को लेकर शुक्रवार को सामुदायिक भवन में मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी आवाजाही देखी गई, जिससे पूरे परिसर में चुनावी माहौल बना रहा। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पांच सदस्यीय टीम तैनात की गई थी। टीम में टिप्पण मंडल, दिनेश मिस्त्री, अजय महतो, अभिजीत गोप और प्रशांत एक्का शामिल रहे। अधिकारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से चलती रही।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : NH-33 पर दर्दनाक हादसा, चंद्रपुर गांव के दो युवकों की मौत से मातम

पांच प्रत्याशी मैदान में, मतगणना के बाद होगी विजेता की घोषणा

इस चुनाव में कुल 113 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। निदेशक एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। प्रकाश हेंब्रम को स्कूटर, बीरबल गुड़िया को छाता, राज कुमार प्रसाद को बैग, सुशील कुमार मिश्रा को टेबल फैन तथा संदीप तीयू को हाथ घड़ी चुनाव चिन्ह मिला है। मतदान के दौरान प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे रहे। हालांकि प्रशासनिक सतर्कता के कारण पूरे चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद विजेता उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Baharagoda : NH-33 पर दर्दनाक हादसा, चंद्रपुर गांव के दो युवकों की मौत से मातम

आम लदी पिकअप वैन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक और सहचालक की गई जान जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा

  • आम लदी पिकअप वैन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक और सहचालक की गई जान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र की भूतिया पंचायत स्थित चंद्रपुर गांव में उस समय मातम पसर गया जब गांव के दो कमाऊ युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घाटशिला से कच्चा आम लादकर बिहार की ओर जा रही पिकअप वैन (JH05DU-0147) को हजारीबाग के चरही ओवरब्रिज स्थित NH-33 पर रात करीब ढाई बजे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सोना राम सोरेन (30) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सहचालक रविंद्र नाथ मांडी (22) को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें : Gua : दुबिल माइंस में स्थानीय रोजगार और मुआवजे की मांग तेज, ग्राम सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, गांव में पसरा मातम

गंभीर रूप से घायल रविंद्र नाथ मांडी ने भी रांची सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह करीब 11 बजे दम तोड़ दिया। चरही पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और मेहनत-मजदूरी व ड्राइवरी कर घर का पालन-पोषण करते थे। इस हादसे ने सोना राम के दो वर्षीय बेटे और रविंद्र नाथ की छह महीने की मासूम बेटी के सिर से पिता का साया छीन लिया। बुजुर्ग माता-पिता और छोटे बच्चों के भविष्य को लेकर गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Gua : दुबिल माइंस में स्थानीय रोजगार और मुआवजे की मांग तेज, ग्राम सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

ग्राम सभा में रोजगार, मुआवजा और पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज जेबी लाइव, रिपोर्टर गुवा : छोटानागरा

  • ग्राम सभा में रोजगार, मुआवजा और पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : छोटानागरा पंचायत अंतर्गत दुबिल गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की महत्वपूर्ण ग्राम सभा आयोजित की गई। गांव स्थित दुलाल गुमटी के पास आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम मुंडा रामलाल चाम्पिया ने की। सुबह आठ बजे शुरू हुई बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। ग्राम सभा में गांव के विकास, स्थानीय रोजगार, मुआवजा और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र में संचालित दुबिल माइंस से गांव सीधे तौर पर प्रभावित हो रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि खनन गतिविधियों के कारण गांव की जमीन और प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग हो रहा है, इसलिए स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : कुमीरमूढ़ी में पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी

200 स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और जमीन का उचित मुआवजा देने की मांग

ग्राम सभा में पारित प्रस्तावों में सबसे प्रमुख मांग स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने की रही। ग्रामीणों ने कहा कि दुबिल माइंस में नियुक्ति के दौरान सबसे पहले दुबिल गांव के युवाओं को प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही ग्राम सभा में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि गांव के कम से कम 200 युवक-युवतियों को माइंस में रोजगार उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि रोजगार के अभाव में गांव के युवा पलायन करने को मजबूर हैं। यदि स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा तो गांव की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बैठक में खनन गतिविधियों से प्रभावित बंजर और अनुपयोगी हो चुकी जमीन का उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई परिवारों की जमीन प्रभावित हुई है, लेकिन अब तक उन्हें न्यायसंगत मुआवजा नहीं मिला है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहा उत्क्रमित +2 हिन्दी उच्च विद्यालय चापड़ी

पेयजल संकट दूर करने की मांग, अनदेखी होने पर आंदोलन की चेतावनी

ग्राम सभा में पेयजल संकट का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने मांग की कि दुबिल गांव के सात चापाकलों में सौर ऊर्जा आधारित जलमीनार लगाकर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी के दिनों में गांव में पानी की भारी समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। बैठक के अंत में ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित कंपनी प्रबंधन से ग्राम सभा में पारित सभी प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की होगी।

Jadugoda : कुमीरमूढ़ी में पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी

मुसावनी प्रमुख राम देव हेंब्रम ने नारियल फोड़कर किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ जेबी लाइव, रिपोर्टर जादूगोड़ा : जादूगोड़ा-मुसावनी

  • मुसावनी प्रमुख राम देव हेंब्रम ने नारियल फोड़कर किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा-मुसावनी मुख्य पथ स्थित कुमीरमूढ़ी गांव में वर्षों से लंबित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का आखिरकार शुभारंभ हो गया। मुसावनी प्रमुख राम देव हेंब्रम एवं सहायक अभियंता अरविंद हेंब्रम ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क धनु राम मार्डी के घर तक पंचायत समिति फंड एवं 15वें वित्त आयोग की राशि से बनाई जाएगी। सड़क निर्माण की कुल लागत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहा उत्क्रमित +2 हिन्दी उच्च विद्यालय चापड़ी

सड़क निर्माण की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : सहायक अभियंता

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से कुमीरमूढ़ी गांव के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों ने शिलान्यास पर प्रसन्नता जताई। इस दौरान मुसावनी प्रखंड के सहायक अभियंता अरविंद हेंब्रम ने निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संवेदक को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।

Jadugoda : शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहा उत्क्रमित +2 हिन्दी उच्च विद्यालय चापड़ी

पांच शिक्षकों के भरोसे चल रही 11वीं और 12वीं की पढ़ाई, अभिभावकों में बढ़ी चिंता जेबी लाइव, रिपोर्टर जादूगोड़ा :

  • पांच शिक्षकों के भरोसे चल रही 11वीं और 12वीं की पढ़ाई, अभिभावकों में बढ़ी चिंता

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसावनी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित +2 हिन्दी उच्च विद्यालय चापड़ी शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहा है। जादूगोड़ा-मुसावनी मुख्य सड़क किनारे स्थित चापड़ी गांव के विद्यार्थियों को मैट्रिक के बाद आगे की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़े, इस उद्देश्य से विद्यालय को जुलाई 2024 में अपग्रेड कर +2 का दर्जा दिया गया था। लेकिन डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी विद्यालय में इंटर स्तर के शिक्षकों की पदस्थापना नहीं हो सकी है। इससे 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्तमान में 11वीं कक्षा में 44 तथा 12वीं कक्षा में 32 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। अभिभावकों का कहना है कि सरकार ने स्कूल को अपग्रेड तो कर दिया, लेकिन शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होने से बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : शिलान्यास के एक साल बाद भी नहीं बनी सड़क, प्रखंड प्रमुख ने दी जाम आंदोलन की चेतावनी

साइंस और गणित के शिक्षक नहीं, आर्ट्स शिक्षकों के भरोसे चल रही कक्षाएं

विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका सुमन यादव ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर कई बार जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा गया, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विद्यालय में कुल नौ शिक्षक हैं, जिनमें हाई स्कूल के पांच शिक्षक ही बारी-बारी से 11वीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। स्थिति यह है कि साइंस और गणित विषय के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, जबकि आर्ट्स संकाय के शिक्षक अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाकर बच्चों की पढ़ाई जारी रखे हुए हैं। शिक्षकों की कमी के कारण नियमित और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई संभव नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से जल्द इंटर स्तर के शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके और उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top